बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। अभी उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। नानावती अस्पताल की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि उनमें कोरोना के हल्के लक्ष्ण पाए गए हैं। अमिताभ को अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। डॉक्टर्स लगातार उनके स्वास्थ्य पर नजर रखे हुए हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर अमिताभ का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो डॉक्टर्स को धन्यवाद कर रहे हैं।
2 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन इससे पहले भी तबीयत बिगड़ने पर नानावती अस्पताल ही जाते रहे हैं। वीडियो में अमिताभ अस्पताल के डॉक्टर्स, नर्सेस और स्टॉफ का खासतौर पर शुक्रिया करते हैं। इसके अलावा कोरोना काल के इस मुश्किल वक्त में उन सभी डॉक्टर्स का धन्यवाद करते हैं जो जी जान से लोगों का इलाज करने में जुटे हुए हैं।
3 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
वीडियो में अमिताभ कहते हैं कि 'मैं नानावती अस्पताल के सभी डॉक्टर्स, नर्सेस और स्टाफ के बारे में बात करना चाहता हूं जो इस मुश्किल घड़ी में भी शानदार काम कर रहे हैं। अभी हाल ही में मैंने ट्विटर पर गुजरात के सूरत में लगा बोर्ड देखा। जिस पर लिखा था कि मालूम है कि मंदिर क्यों बंद हैं क्योंकि भगवान जो है अस्पतालों में सफेद कोट पहनकर काम कर रहे हैं।'
4 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ आगे कहते हैं कि 'आप जितने भी डॉक्टर्स, नर्सेस और अस्पताल में काम करने वाले दूसरे लोग हैं, आप सभी ईश्वर का रूप हैं। आप जीवनदायी बन गए हैं। मैं हाथ जोड़कर आपकी सराहना करता हूं।। नतमस्तक होता हूं। आप नहीं होते तो इंसानियत पता नहीं कहां जाती। हम सबके लिए ये मुश्किल घड़ी है। चारों ओर तनाव और परेशानी का माहौल है लेकिन हम सबको एकजुट रहना है। उम्मीद है इन सबसे हम जल्दी निकल जाएंगे।'
5 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ कहते हैं कि 'नानावती अस्पताल के साथ मेरा पुराना नाता रहा है। मुझे पता है कि किस तरह उन्होंने हमेशा मेरा ख्याल रखा। मेरे स्वास्थ्य के लिए आपका प्यार और स्नेह आवश्यक रहा है।'
आज आएगा अमिताभ बच्चन के कोरोना टेस्ट का दूसरा रिजल्ट, जानें बिग बी की हेल्थ अपडेट