अमिताभ बच्चन के रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आखिरी चरण चल रहा है। शो से कई कंटेस्टेंट करोड़पति बने। आने वाले कर्मवीर एपिसोड में पद्मश्री से सम्मानित और इंफोसिस फाउंडेशन की चेयरपर्सन सुधा मूर्ति नजर आने वाली हैं । सोनी चैनल ने आने वाले एपिसोड का एक प्रोमो रिलीज किया है ।
2 of 5
kbc
- फोटो : social media
शो के दौरान सुधा ने बताया कि कैसे उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की और अपनी बेटी की बातों से प्रेरित होकर इंफोसिस की नींव रखी। प्रोमो में सुधा बताती नजर आ रही हैं कि जब उन्होंने कर्नाटक के हुबली कॉलेज में इंजीनियरिंग के लिए एडमिशन लिया तो 599 लड़कों के बीच वो अकेली छात्रा थीं।
3 of 5
kbc
- फोटो : social media
प्रिंसिपल ने उनके सामने तीन शर्त रखी थी । इसमें पहली थी साड़ी पहनना, दूसरी थी कैंटीन मत जाना और तीसरी शर्त में लड़कों से बात ना करना शामिल था। सुधा मूर्ति ने कहा, 'मैंने प्रिंसिपल की पहली शर्त मान ली और साड़ी ही पहनती थी। टीन का खाना अच्छा नहीं था तो मैं वहां भी नहीं जाती थी' ।
4 of 5
kbc
- फोटो : social media
'फिर एक साल पूरे होने के बाद जब लड़कों को पता चला कि मेरी क्लास में फर्स्ट रैंक आई है तो वो खुद मुझसे बात करने लगे।' सुधा मूर्ति ने ये भी बताया कि कॉलेज के दौरान ही उन्हें टॉयलेट के महत्व के बारे में पता चला। इसीलिए उन्होंने 16 हजार शौचालयों का निर्माण करवाया।
5 of 5
kbc
- फोटो : social media
सुधा मूर्ति ने लेखन के क्षेत्र में भी हाथ आजमाया । इसमें वो सफल रहीं । अब वह एक समाज सेविका की तरह देश के उत्थान और बेहतर समाज बनाने में योगदान दे रही हैं । बता दें कि जैसे ही सुधा मूर्ति स्टेज पर आईं, अमिताभ बच्चन ने उनके पैर छुए ।