{"_id":"5aa77a284f1c1baa758b530a","slug":"deepika-padukone-comment-on-ranveer-singh-picture-goes-viral-but-deletes-it-soon","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह की फोटो पर कर दिया ऐसा कमेंट, तुरंत करना पड़ा डिलीट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह की फोटो पर कर दिया ऐसा कमेंट, तुरंत करना पड़ा डिलीट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 13 Mar 2018 01:24 PM IST
विज्ञापन
Deepika Padukone
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपिका और रणवीर की नजदीकियां किसी से छिपी नहीं है। यहां तक की ऐसी खबरें भी हैं कि यह फेमस जोड़ी जल्द ही शादी कर सकती है। अवॉर्ड फंक्शन हो या फिर कोई पार्टी इन दोनों कपल को एक साथ देखा जाता है। हालांकि दीपिका ने कभी भी मीडिया के सामने अपने रिश्ते को कबूल नहीं किया। हॉल ही में दोनों मुंबई में आयोजित 'हॉल ऑफ फेम अवॉर्ड' में एक साथ देखे गए थे। जिसके बाद दीपिका ने रणवीर की सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई तस्वीर पर कुछ ऐसा लिख दिया कि मिनटों में पोस्ट वायरल हो गया।
Deepika Padukone
दरअसल, रणवीर सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। हाल ही में हुए अवॉर्ड फंक्शन की कुछ तस्वीरें रणवीर ने इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं। जिस पर दीपिका पादुकोण ने 'माइन' कमेंट कर दिया। हालांकि कुछ सेकेंड बाद ही एक्ट्रेस ने कमेंट डिलीट कर दिया। इसकी वजह क्या है यह तो दीपिका ही जानें लेकिन इतना तो जरूर है कि दीपिका का यह कमेंट कुछ ही पल में वायरल हो गया।
Entertainer of the Year! 🏆#hellohalloffame awards
A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh) on
ranveer deepika
ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि दीपिका ने रणवीर की किसी तस्वीर पर कमेंट किया हो। इससे पहले जब रणवीर ने मैगजीन के फोटोशूट की तस्वीर शेयर की थी तो दीपिका ने 'उफ्फ' कमेंट किया था। दीपिका और रणवीर एक दूसरे को काफी पसंद करते हैं। इसका नजारा कई बार अवॉर्ड शो में देखा जा चुका है। कुछ समय पहले यह दोनों छुट्टियां मनाने भी गए थे। इसके बाद से इन दोनों की शादी की खबरों ने तेजी पकड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
deepika padukone, ranveer singh
दीपिका और रणवीर अब तक 3 फिल्मों में एक साथ काम कर चुके हैं। यह तीनों फिल्में संजय लीला भंसाली की है। जिसमें गोलियों की रासलीला रामलीला, बाजीराव मस्तानी और कुछ समय पहले रिलीज हुई फिल्म पद्मावत शामिल हैं। इन दोनों की जोड़ी बॉलीवुड में काफी फेमस है। इन सभी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई की।