अभिनेता अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण दिख रही हैं। वीडियो में निर्मला सीतारमण एक महिला पत्रकार को सवाल न पूछने देने पर पुरुष पत्रकार पर गुस्सा हो रही हैं।
2 of 5
नव्या नवेली नंदा
- फोटो : Social media
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की प्रेस कांफ्रेंस के दौरान यह घटना हुई जब एक महिला पत्रकार ने कहा कि उसे दो सवाल पूछने हैं। इसपर पुरुष पत्रकार ने उसे रोक दिया और कहा कि बाकी लोग भी इंतजार में हैं उन्हें भी सवाल करने हैं। इसपर वो जर्नलिस्ट नाराज हो गई और कहा कि इन्होंने मेरे अलावा किसी को नहीं रोका। मगर मुझे भेदभाव के तहत रोका जा रहा है।
3 of 5
Amitabh Bachchan’s granddaughter Navya Naveli Nanda
- फोटो : Social Media
इसके बाद वित्त मंत्री भी भड़क गईं। उन्होंने उस पत्रकार से पूछा कि तुमने सिर्फ इन्हें ही क्यों रोका। बाकी पुरुष पत्रकारों के सवाल के समय में तो तुमने उन्हें नहीं टोका। इसपर नव्या ने अपने विचार रखे हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि लिंग भेदभाव हर दिन छाया हुआ है। कुछ और लोग सत्ता में हैं जो इसका विरोध कर रहे हैं।
4 of 5
Navya Naveli Nanda
- फोटो : Social Media
नव्या एक मुखर नारीवादी और मेंटल हेल्थ एडवोकेट हैं। वह आरा स्वास्थ्य की सह-मालिक हैं जो संगठन मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता फैलाने के लिए समर्पित है। हाल ही में उन्होंने एक इंस्टाग्राम लाइव के दौरान एक पुरुष-प्रधान उद्योग में महिला के रूप में कमतर होने की बात की।
5 of 5
नव्या नवेली नंदा
- फोटो : सोशल मीडिया
नव्या ने कहा ‘जब आप काम के लिए नए लोगों से मिल रहे हैं और उनसे बात कर रहे हैं, तो हमेशा यही होता है ... इस बात की चिंता न करें कि वे आपके बारे में क्या सोच रहे हैं बल्कि हमें खुद को साबित करने की जरूरत है। विशेष रूप से इसलिए कि हम जिस स्थान पर हैं, उसमें काफी हद तक पुरुषों का वर्चस्व है।'