बॉलीवुड अभिनेताओं को अक्सर हम हॉलीवुड की फिल्मों में देखा करते हैं। प्रियंका चोपड़ा, इरफान खान, अनुपम खेर, अनिल कपूर, ओम पुरी से लेकर हाल ही में एक्सट्रैक्शन में पंकज त्रिपाठी और रणदीप हुडा तक ने अपनी अभिनय का लोहा वैश्विक स्तर पर मनवाया है। हालांकि, कुछ ऐसे मशहूर विदेशी कलाकार भी हिंदी फिल्मों का हिस्सा बन चुके हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में...
Hollywood Stars: हिंदी फिल्मों में नजर आ चुके हैं हॉलीवुड के ये सितारे, लिस्ट में विल स्मिथ का नाम भी शामिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिल्वेस्टर स्टेलोन हॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेताओं में से एक हैं। अपनी एक्टिंग से वे लाखों दिलों पर राज करते हैं। रॉकी, क्रीड, रेम्बो, रॉकी बाल्बोआ, द एक्सपेंडेबल्स जैसी फिल्मों के लिए मशहूर सिल्वेस्टर हिंदी फिल्म का हिस्सा भी रह चुके हैं। अक्षय कुमार की फिल्म कमबख्त इश्क में वे कैमियो करते नजर आए थे। इस फिल्म में वे करीना कपूर खान को गुंडों से बचाते दिखे थे।
किंग रिचर्ड, परस्यूट ऑफ हैप्पीनेस, हिच, हैनकॉक, मेन इन ब्लैक और बैड बॉयज जैसी कुछ फिल्मों के लिए मशहूर विल स्मिथ की फैन फॉलोइंग करोड़ों में हैं। दुनियाभर में उनकी फिल्मों को देखा जाता है। वे स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 में कैमियो करते दिख चुके हैं। करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी इस फिल्म में वे एक गाने में डांस करते नजर आए थे।
बेन किंग्सले की गिनती हॉलीवुड के शानदार अभिनेताओं में होती है। गांधी, शिंडलर्स लिस्ट, शटर आइलैंड, आयरन मैन 3, ए कॉमन मैन और ह्यूगो जैसी फिल्मों में वे अपनी अदाकारी का जलवा दिखा चुके हैं। साल 2010 में बेन किंग्सले ने अमिताभ बच्चन, आर माधवन और श्रद्धा कपूर के साथ तीन पत्ती से बॉलीवुड में हाथ आजमाया था। वह एक ब्रिटिश गणितज्ञ की भूमिका में थे।
हॉलीवुड अभिनेता ब्रैंडन राउथ को 'सुपरमैन' की भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है। अक्षय कुमार और करीना कपूर खान अभिनीत फिल्म 'कमबख्त इश्क' में वे भी नजर आए थे। फिल्म में उन्हें देखकर उनके भारतीय फैंस उत्साहित हो गए थे।
Akshay Kumar Video: 'बड़े मियां छोटे मियां' की रिलीज से पहले हंसरत्न सूरिजी से मिले अक्षय कुमार, लिया आशीर्वाद