अमिताभ बच्चन और उनका पूरा परिवार किसी परिचय का मोहताज नहीं हैं। बच्चन परिवार में हर किसी ने अपने दम पर नेम और फेम कमाया है। अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय सभी अपने काम में माहिर हैं। वहीं अमिताभ की बेटी श्वेता नंदा भी किसी से कम नहीं हैं। एक स्टार के घर में जन्म लेने के बाद भी श्वेता ने कभी फिल्मों में आने की नहीं सोची।
श्वेता बच्चन परिवार की बड़ी बेटी हैं। इसलिए हमेशा उन्हें घर पर खूब प्यार मिला। अमिताभ और जया ने उन्हें खूब पढ़ाया लिखाया लेकिन वो कभी एक्टिंग नहीं करना चाहती थीं। श्वेता ने शादी से पहले तक कोई भी प्रोफेशन नहीं अपनाया था। श्वेता की शादी कम उम्र में ही हो गई थी।
3 of 9
Shweta Bachchan wedding pictures
- फोटो : twitter
श्वेता की शादी 1997 में निखिल नंदा से शादी की थी। निखिल एस्कॉर्ट ग्रुप के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर हैं। निखिल अब अपना पूरा कंस्ट्रक्टिंग बिजनेस संभालते हैं। श्वेता ने 23 साल की छोटी उम्र में बेटी नव्या को जन्म दिया था। श्वेता ने हमेशा एक अच्छी हाउसवाइफ बनकर अपना घर संभाला।
4 of 9
अमिताभ बच्चन
- फोटो : viral bhayani
10 साल तक घर की जिम्मेदारियां संभालने के बाद श्वेता ने अपना करियर बनाने के बारे में सोचा। अब श्वेता सीएनएन आईबीएन की सिटिजन जर्नलिस्ट हैं। साल 2007 में श्वेता को एक बड़े चैनल के नए शो को होस्ट करने का ऑफर भी आया था। अब वो फाइनेंशियली भी अपने परिवार को सपोर्ट करती हैं।
5 of 9
Amitabh Bachchan, Shweta Bachchan
- फोटो : social media
साल 2006 में श्वेता ने लॉरियल ऑफीशियल के लिए पहली बार मॉडलिंग की थी। इसके बाद साल 2009 में वो फिर से रैंप पर अपने भाई अभिषेक बच्चन के साथ उतरीं। कुछ समय पहले श्वेता डिजाइनर अबु जानी और संदीप खोसला के शो की शो स्टॉपर भी बनी थीं। इस शो में अमिताभ बच्चन भी नजर आए थे।