दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन कोविड 19 पॉजिटिव पाए गए हैं। अमिताभ और अभिषेक ने सोशल मीडिया पर ट्वीट के जरिए इसकी जानकारी दी। जिसके बाद उनके प्रशंसकों और बॉलीवुड सितारों की चिंताएं बढ़ गईं। सभी उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। इस बीच अमिताभ के नाती अगस्त्य नंदा ने अपने नाना के लिए एक प्यारा सा मैसेज भेजा है।
Amitabh Bachchan Corona News: अमिताभ बच्चन के लिए नाती अगस्त्य नंदा हुए परेशान, नाना के लिए भेजा ये प्यारा मैसेज
अमिताभ बच्चन ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर के साथ लिखा कि उनका कोविड 19 टेस्ट पॉजिटिव आया है जिसके बाद वो अस्पताल में भर्ती हैं। अमिताभ ने इसके साथ कहा कि जो भी पिछले 10 दिन में उनके संपर्क में आए हैं वो टेस्ट करवा लें। अमिताभ के इस पोस्ट पर रणवीर सिंह, भूमि पेडनेकर, सोनम कपूर, गौहर खान, विक्की कौशल सहित अन्य सितारों ने उनके लिए दुआएं कीं। इस बीच श्वेता बच्चन नंदा के बेटे अगस्त्य नंदा के कमेंट ने सबका ध्यान खींचा।
A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan) on
अगस्त्य नंदा ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा 'आपको प्यार नाना।' साथ ही अगस्त्य ने हार्ट वाला इमोजी भी बनाया है। अभी कुछ दिनों पहले ही अमिताभ ने अगस्त्य के साथ एक तस्वीर साझा की थी जिसमें दोनों घर में बने जिम में वर्कआउट करते नजर आए थे।
A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan) on
बता दें कि आज सुबह मुंबई के नानावती अस्पताल की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि 'अमिताभ की हालत स्थिर है। उनमें कोरोना के हल्के लक्षण पाए गए हैं। फिलहाल उन्हें अस्पताल के आइसोलेशन यूनिट में भर्ती कराया गया है।'