फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

80 साल-80 किस्से: जब दोस्तों और करीबियों से बिगड़ गए थे बिग बी के रिश्ते, एक ने तो खोल दी थी परिवार की कलई

Tue, 11 Oct 2022 11:33 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 11 Oct 2022 11:33 AM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan Birthday: when Big B Friends turned foes Nehru Gandhi family Shatrughan Sinha Salim Khan
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन को चाहने वालों की कमी नहीं है। दुनियाभर में उनके लाखों फैंस हैं। बिग बी 11 अक्तूबर 2022 को अपना 80वां जन्मदिन मना रहे हैं। अमिताभ बच्चन को उनके शांत स्वभाव और सौम्य व्यवहार के लिए जाना जाता है। कभी उन्हें किसी के खिलाफ आपत्तिजनक बात करते या व्यवहार करते नहीं देखा गया। अक्सर को-स्टार्स भी अमिताभ बच्चन के व्यवहार की खूब तारीफें करते हैं। इसके बावजूद इंडस्ट्री और इंडस्ट्री के बाहर कुछ ऐसे भी लोग हैं, जिनसे अमिताभ बच्चन के रिश्तों में खटास पड़ गई। इसका दोष वक्त को दिया जाए या हालातों को यह तय करना तो थोड़ा मुश्किल है, लेकिन जिन लोगों से अमिताभ बच्चन की दूरियां बढ़ीं, वे कभी उनके सबसे करीबी और भरोसेमंद रहे। तो चलिए अमिताभ के 80वें जन्मदिन पर 'बॉलीवुड का शहंशाह, 80 साल-80 किस्से' सीरीज के तहत जानते हैं बिग बी के दोस्त से दुश्मन बने लोगों के बारे में...

Amitabh Bachchan Birthday: when Big B Friends turned foes Nehru Gandhi family Shatrughan Sinha Salim Khan
अमिताभ बच्चन- शत्रुघन सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया

शत्रुघन सिन्हा
बॉलीवुड में कभी अमिताभ बच्चन और शत्रुघन सिन्हा की दोस्ती की मिसाल दी जाती थी, लेकिन 70 के दशक में दोनों की इस दोस्ती को किसी की नजर लग गई। बता दें कि बिग बी और शत्रुघन सिन्हा ने 'काला पत्थर', 'दोस्ताना' और 'शान' जैसी सुपर हिट फिल्मों में साथ काम किया था, लेकिन दोनों के बीच दुश्मनी की वजह बॉलीवुड में अमिताभ बच्चन से उनका कद बड़ा होना था। फिल्म 'काला पत्थर' के दौरान दोनों एक-दूसरे से बात तक नहीं किया करते थे। अपनी और अमिताभ बच्चन की दोस्ती का जिक्र शत्रुघन सिन्हा ने अपनी बायोग्राफी ‘एनीथिंग बट खामोश’में किया।  हालांकि आज दोनों के रिश्ते पहले से ठीक हैं। एक बातचीत के दौरान शत्रुघन सिन्हा ने कहा था, 'यहां पर्दे पर कुछ भी ज्यादा दिन तक नहीं टिकता। ठीक ऐसे ही ये लड़ाई भी ज्यादा दिन तक नहीं टिकी।'

Amitabh Bachchan Birthday: when Big B Friends turned foes Nehru Gandhi family Shatrughan Sinha Salim Khan
Amitabh Bachchan, Salim Khan - फोटो : सोशल मीडिया

सलीम खान
बॉलीवुड के मशहूर स्क्रिप्ट राइटर और सलमान खान के पिता सलीम खान भी कभी अमिताभ बच्चन के करीबी थे। सलीम ने ही बिग बी को इंडस्ट्री का एंग्री यंग मैन बनाया। जी हां, फिल्म 'जंजीर' की स्क्रिप्ट सलीम-जावेद यानी सलीम खान और जावेद अख्तर ने लिखी थी। इसके अलावा सलीम खान और बिग बी ने 'शोले', 'दीवार', 'मजबूर', 'डॉन', 'त्रिशूल', 'काला पत्थर', 'दोस्ताना' जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। लेकिन, एक वक्त ऐसा आया कि अमिताभ बच्चन और सलीम खान की दोस्ती टूट गई। यहां तक कि सलीम खान ने बिग बी को अपनी किसी फिल्म में न लेने की ठान ली। रिपोर्ट्स के मुताबिक सलीम-जावेद फिल्म 'मिस्टर इंडिया' में अमिताभ को लेना चाहते थे और इसके वे उनके घर गए। लेकिन, अमिताभ बच्चन ने इस फिल्म में काम करने से इनकार कर दिया। सलीम खान को यह इनकार अपना अपमान जैसा लगा, इसके बाद उन्होंने कसम खा ली कि वे कभी भी अमिताभ बच्चन को अपनी किसी फिल्म में नहीं लेंगे।

80 साल-80 खबरें: बॉलीवुड में एंग्री यंग मैन के नाम से खूब मशहूर हुए अमिताभ, इन फिल्मों ने बनाया सुपरस्टार

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Bachchan Birthday: when Big B Friends turned foes Nehru Gandhi family Shatrughan Sinha Salim Khan
अमिताभ बच्चन-राजीव गांधी - फोटो : सोशल मीडिया

नेहरू-गांधी परिवार
बच्चन परिवार और गांधी नेहरू परिवार के बीच रिश्ते कितने मजबूत रहे, सारा जमाना यह बात जानता है। दोनों परिवार हर सुख-दुख के साथी थे। जहां अमिताभ बच्चन की शादी में गांधी परिवार ने प्रमुख भूमिका निभाई। वहीं, राजीव गांधी और सोनिया गांधी की शादी के लिए खुद अमिताभ बच्चन की मां तेजी बच्चन ने इंदिरा गांधी को राजी किया था। राजीव गांधी ही अमिताभ बच्चन को राजनीति में लेकर आए थे और अमिताभ बच्चन ने प्रयागराज (तब इलाहबाद) से चुनाव जीता था। लेकिन, अचानक अमिताभ बच्चन और राजीव गांधी के रिश्तों में कड़वाहट घुल गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक अखबार ने बोफोर्स घोटाले में अमिताभ की संलिप्तता को लेकर खबर छापी थी। हालांकि, बाद में सुप्रीम कोर्ट की ओर से अमिताभ बच्चन को इस मामले में क्लीन चिट मिल गई। लेकिन, रक्षा सौदे ने अमिताभ-राजीव की दोस्ती के बीच दुश्मनी के बीज रोप दिए। 1991 में राजीव गांधी की हत्या के बाद दोनों परिवारों के रिश्ते और बिगड़ते गए। गांधी परिवार को महसूस हो रहा था कि बुरे वक्त में अमिताभ बच्चन उन्हें अकेला छोड़कर चले गए। दूसरी ओर अमिताभ बच्चन का कहना था कि गांधी परिवार उन्हें राजनीति में लेकर आया और परेशानी के समय उन्हें बीच में ही छोड़ गया।

80 साल-80 खबरें: विज्ञापनों को लेकर विवादों में भी रह चुके हैं अमिताभ, फैंस की नाराजगी के बाद बदला था फैसला

विज्ञापन
Amitabh Bachchan Birthday: when Big B Friends turned foes Nehru Gandhi family Shatrughan Sinha Salim Khan
अमिताभ बच्चन-अमर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

अमर सिंह
दिवंगत नेता अमर सिंह के साथ भी बच्चन परिवार के रिश्ते काफी बेहतर रहे। अमिताभ बच्चन के सबसे मुश्किल वक्त में अमर सिंह ने उनका साथ निभाया। रिपोर्ट्स के मुताबिक जया बच्चन की राजनीति में एंट्री भी उन्होंने कराई। लेकिन, बाद में एक वक्त ऐसा आया कि अमर सिंह और अमिताभ बच्चन के रिश्ते कड़वे हो गए। इतना ही नहीं, अमर सिंह ने अमिताभ बच्चन के निजी जीवन पर भी कई प्रहार किए। हालांकि, अमिताभ बच्चन शांत ही रहे और उन्होंने सिर्फ इतना कहा, 'अमर सिंह दोस्त हैं, उन्हें हक है।' रिपोर्ट्स के मुताबिक अमिताभ बच्चन और अमर सिंह का रिश्ता जया बच्चन की वजह से बिगड़ा। अमर सिंह को 2010 में समाजवादी पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया था। तब अमर सिंह ने जया बच्चन को भी पार्टी छोड़ने के लिए कहा। जया राजी नहीं हुईं। यहीं से रिश्तों में दरार आनी शुरू हुई। इसके बाद 2012 में अनिल अंबानी के घर एक पार्टी थी। पार्टी के दौरान अमर सिंह का जया बच्चन से किसी बात पर विवाद हो गया। अमिताभ बच्चन ने पत्नी का साथ दिया। बस यही दोनों के बीच की दूरी की वजह बनी। हालांकि, अमर सिंह ने अपने निधन से छह महीने पहले वीडियो जारी करके अमिताभ बच्चन से माफी मांगी थी। 

80 साल-80 खबरें: आज भी ब्रांड वैल्यू में बेताज बादशाह हैं बिग बी, एक फिल्म के लिए चार्ज करते हैं मोटी फीस

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed