बॉलीवुड के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन 80 साल के हो गए हैं। आज वह अपना बर्थडे मना रहे हैं। बिग बी ने अपनी एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1969 में आई फिल्म सात हिदुस्तानी से की थी। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित नहीं हो सकी थी। अमिताभ को फिल्म इंडस्ट्री का एंग्री यंग मैन भी कहा जाता है। जिस दौर में फिल्म के हीरो अक्सर रोमांटिक फिल्में किया करते थे उस समय अमिताभ बच्चन ने अपनी फिल्मों से बॉलीवुड का ट्रेंड ही बदलकर रख दिया। 'बॉलीवुड का शहंशाह, 80 साल-80 किस्से' सीरीज के तहत आज हम आपको बिग बी की उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी वजह से उन्हें बॉलीवुड का एंग्री यंग मैन कहा गया।
80 साल-80 किस्से: बॉलीवुड में एंग्री यंग मैन के नाम से खूब मशहूर हुए अमिताभ, इन फिल्मों ने बनाया सुपरस्टार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने करियर की शुरुआत में अमिताभ ने काफी संघर्ष किया। उनकी कई फिल्में फ्लॉप रहीं जिसके बाद उनके हाथ फिल्म 'जंजीर' लगी। इस फिल्म ने अमिताभ की किस्मत बदलकर रख दी। एक गुस्सैल पुलिस वाले के किरदार में दर्शकों ने उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया। प्रकाश मेहरा के निर्देशन में बनी इसी फिल्म से उन्हें एंग्री यंग मैन का नाम मिला। इसके बाद वह कई फिल्मों में ऐसे ही गुस्सैल नौजवान के रुप में नजर आए।
Vikram Vedha Box Office Collection: चौथे दिन विक्रम वेधा की कमाई में बड़ी गिरावट, महज इतना रहा कलेक्शन
साल 1975 में रिलीज हुई फिल्म 'दीवार' अमिताभ के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक है। फिल्म में उनके अलावा शशि कपूर भी थे, लेकिन लोगों को बिग बी का एंग्री यंग मैन का किरदार काफी पसंद आया था। फिल्म की कहानी दो भाइयों के इर्द-गिर्द थी। फिल्म में शशि पुलिस अफसर के किरदार में थे। वहीं, अमिताभ बच्चन एक अपराधी के रोल दिखे थे।
Tripling 3: फिर धमाल मचाएगी चंचल, चितवन और चंदन की तिकड़ी, सामने आया ट्रिपलिंग 3 का दमदार टीजर
फिल्म 'त्रिशूल' में अमिताभ की ओर से निभाया गया विजय का किरदार आज भी लोग याद करते हैं। इस फिल्म में संजीव कुमार उनके पिता के रोल में दिखे थे जिनसे उनका बेटा (अमिताभ) बदला लेना चाहता है क्योंकि पैसों के लिए पैसे और कामयाबी के लिए उन्होंने अपने परिवार को छोड़ दिया था।
Bigg Boss 16: सिंगिंग ही नहीं एक्टिंग में भी माहिर हैं अब्दु रोजिक, इन म्यूजिक वीडियो में दिखाया हुनर
फिल्म 'मुकद्दर का सिकंदर' में भी अमिताभ एक गुस्सैल नौजवान की भूमिका में नजर आए थे। साल 1978 में रिलीज हुई इस फिल्म में उनके एंग्री यंग मैन के किरदार को काफी पसंद किया गया था। फिल्म का निर्देशन प्रकाश मेहरा ने किया था। वहीं, इसकी कहानी को कादर खान ने लिखा था।
Bollywood: माता रानी के दरबार पर लगा बॉलीवुड का तांता, देवी मां का आशीर्वाद लेने पहुंचे कई बड़े सितारे