अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) का आज 78वां जन्मदिन है। इस मौके पर उन्हें पूरे देश से बधाई संदेश मिल रहे हैं। ऐसे में आज के दिन को खास बनाने के लिए अमिताभ बच्चन ने फैन्स का शुक्रिया अदा किया है। अमिताभ बच्चन ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'आपकी दरियादिली और प्यार इस 11 अक्टूबर के लिए मेरा सबसे बेहतरीन तोहफा है। मैं आपसे और कुछ नहीं मांग सकता।' 'एंग्री यंग मैन' से लेकर बूढ़े पिता तक के किरदार में जान डाल देने वाले अमिताभ बच्चन की पहली फिल्म 'सात हिन्दुस्तानी' थी। इस फिल्म के बाद से बिग बी का सितारा कुछ ऐसा चमका कि आज तक उसकी चमक कम नहीं हो पाई है। फिल्मी करियर में बेशक कई उतार चढ़ाव आए लेकिन अमिताभ बच्चन ने अपनी एक्टिंग के दम पर ही पिछली सदी के महानायक का खिताब हासिल किया। आज हम आपको अमिताभ बच्चन की कुछ ऐसी तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं, जिसपर आपकी नजर पहले नहीं पड़ी होगी।
Amitabh bachchan Birthday: बचपन से लेकर महानायक बनने तक, तस्वीरों में देखिए अमिताभ बच्चन का सफर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sun, 11 Oct 2020 04:22 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन