फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Amitabh Bachchan Birthday Jaya Bachchan talks about big b as a father

80 साल-80 किस्से: 'श्वेता की शादी के बाद ज्यादा जिम्मेदार पिता बने अमिताभ..', जब नव्या से बोलीं जया बच्चन

Tue, 11 Oct 2022 11:23 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 11 Oct 2022 11:23 AM IST
सार

अमिताभ बेशक बॉलीवुड के सबसे बड़े स्टार रहे हैं लेकिन वह अपने निजी और प्रोफेशनल जीवन को बिलकुल अगल रखते हैं। अपने काम का प्रभाव वह कभी भी परिवार पर नहीं पड़ने देते हैं। काम में व्यस्त होने के बाद भी वह अपने परिवार के लिए जरूर समय निकाल लिया करते हैं। 

विज्ञापन
Amitabh Bachchan Birthday Jaya Bachchan talks about big b as a father
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सदी के महानायक के नाम से मशहूर अमिताभ बच्चन बॉलीवुड का वह सितारा हैं जिनकी चमक 50 साल के करियर के बाद भी फीकी नहीं पड़ी है। बिग बी आज भी फिल्मों में उतने ही सक्रिय हैं जितना 70-80 के दशक में हुआ करते थे। उनके 80वें जन्मदिन पर 'बॉलीवुड का शहंशाह, 80 साल-80 किस्से' सीरीज के तहत आइए जानते हैं अभिनेता के निजी जीवन से जुड़ी अहम बातें। 

विज्ञापन

अमिताभ बेशक बॉलीवुड के सबसे बड़े स्टार रहे हैं लेकिन वह अपने निजी और प्रोफेशनल जीवन को बिलकुल अगल रखते हैं। अपने काम का प्रभाव वह कभी भी परिवार पर नहीं पड़ने देते हैं। काम में व्यस्त होने के बाद भी वह अपने परिवार के लिए जरूर समय निकाल लिया करते हैं। लेकिन शादी के बाद जब वह पिता बने तो ऐसा नहीं हो पाता था। अमिताभ उस समय बॉलीवुड के सबसे बड़े स्टार थे जिसकी वजह से वह काफी व्यस्त रहा करते थे। 
Amitabh Bachchan: 90 के दशक में नए कलाकारों के साथ खूब जमी बिग बी की जोड़ी, इन फिल्मों से किया मनोरंजन

विज्ञापन
विज्ञापन

उन दिनों फिल्म इंडस्ट्री में ज्यादातर कलाकार व्यस्तता की वजह से तीन शिफ्ट में काम किया करते थे। साल 1974 में जब श्वेता बच्चन का जन्म हुआ उस समय जंजीर सुपरहिट हो चुकी थी और अमिताभ बच्चन के पास फिल्मों की लाइन भी लग चुकी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बिग बी उन दिनों काफी ज्यादा बिजी रहने लगे। 1974 से 1980 के बीच उन्होंने दीवार, शोले, कभी कभी, चुपके चुपके, अमर अकबर एंथोनी, त्रिशूल और मुकद्दर का सिकंदर जैसी सुपरहिट फिल्में दीं। इतनी व्यस्तता की वजह से वह  परिवार को उतना समय नहीं दे पाते थे। तब जया बच्चन ने बच्चों की देखभाल की। 
KBC 14: 'केबीसी' के सेट पर भावुक हुए अमिताभ बच्चन, कहा- यह दिन मैं कभी भूल नहीं सकता

विज्ञापन

हाल ही में जया बच्चन ने भी इस बात का खुलासा किया है। नातिन नव्या नवेली नंदा के पॉडकास्ट में उन्होंने बताया कि श्वेता बच्चन की शादी के बाद अमिताभ बच्चन बेहतर पिता बन पाए। इस बातचीत में जया ने नव्या को बताया कि तुम्हारी मम्मी की शादी के बाद ही वह एक्टिव पैरेंट बने उससे पहले मैं ही सबकुछ किया करती थी। बता दें कि इस साल 11 अक्तूबर को अमिताभ बच्चन अपना 80वां जन्मदिन मनाने वाले हैं। इस मौके पर जया अपने बेटे अभिषेक के साथ केबीसी की हॉट सीट पर बैठी नजर आएंगी। इस शो में वह अमिताभ से जुड़े कई बड़े खुलासे भी करती दिखेंगी।
Amitabh Bachchan: 22 साल पहले अमिताभ बच्चन ने छोटे पर्दे पर रखा था कदम, टेलीविजन पर भी बजा बिग बी का डंका

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed