बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म '102 नॉट आउट' को लेकर काफी चर्चा में हैं। इस फिल्म में लंबे समय बाद अमिताभ एकदम अलग अंदाज और किरदार में नजर आ रहे हैैं। इस बीच '102 नॉट आउट' का दूसरा गाना 'बडुम्बा' गाना रिलीज हो गया है। गाने में अमिताभ और ऋषि कपूर की जोड़ी को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं।
'बडुम्बा' गाने में अमिताभ और ऋषि कपूर की शानदार केमेस्ट्री देखने को मिल रही है। इसमें यह दोनों स्टार एक-दूसरे से नोक-झोक करते नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि इस गाने में अमिताभ के साथ ऋषि कपूर ने भी अपनी आवाज दी है। उन्होंने पहली बार किसी फिल्म में गाना गाया है। वहीं बिग बी ने पहली बार किसी गाने का म्यूजिक कंपोज किया है।
बताया जाता है कि 'बडुम्बा' शब्द का अमिताभ की जिंदगी से गहरा संबंध है। इस शब्द का इस्तेमाल वह अक्सर किया करते हैं, खासकर जब उन्हें अपनी खुशी जाहिर करनी होती है। इस गाने की शूटिंग मुंबई के फिल्म सिटी में की गई। यह एक प्रमोश्नल गाना है जिसे फिल्माने में पूरे तीन दिन लगे।
बात करें फिल्म फिल्म '102 नॉट आउट' की तो इस फिल्म का निर्देशन उमेश शुक्ला ने किया है। फिल्म में अमिताभ ने 102 साल के पिता और वहीं ऋषि कपूर ने 75 साल के बेटे के भूमिका निभाई है। यह फिल्म कॉमेडी ड्रामा से भरपूर फिल्म है।