{"_id":"5d3df8d68ebc3e6d1525ac8c","slug":"amar-ujala-bindas-contest-ask-your-question-to-bollywood-director-nitesh-tiwari","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला लाया मौका सितारों से सवाल पूछने का, ये है आसान सा तरीका","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अमर उजाला लाया मौका सितारों से सवाल पूछने का, ये है आसान सा तरीका
Mon, 29 Jul 2019 01:08 AM IST
Mishra Mishra
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Mon, 29 Jul 2019 01:08 AM IST
विज्ञापन
Nitesh Tiwari
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
कभी मन किया है कि आपके सवालों के जवाब मशहूर फिल्मी सितारे दें? और, आपके नाम के साथ ये सवाल अखबार में छपे और सितारों के जवाब भी। तो ये मौका अमर उजाला आपके लिए लाया है। हम शुरू कर रहे हैं एक खास सीरीज, सितारों से पूछिए सवाल।
सितारों से पूछिए सवाल सीरीज में अमर उजाला के पाठकों को मिलेगा मौका, एक मशहूर फिल्मी हस्ती के लिए अपने सवाल भेजने का। सबसे अच्छे दस सवाल हम पाठकों के नाम के साथ अमर उजाला अखबार और अमर उजाला डॉट कॉम पर प्रकाशित करेंगे।
सितारों से पूछिए सवाल सीरीज की पहली शख्सियत हैं मशहूर फिल्म निर्देशक नितेश तिवारी। नितेश तिवारी की पहली ही फिल्म 'चिल्लर पार्टी' को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला। आमिर खान को लेकर उन्होंने सुपर डुपर हिट फिल्म 'दंगल' निर्देशित की। आयुष्मान खुराना को सुपरस्टार बनाने में मदद करने वाली फिल्म 'बरेली की बर्फी' की कथा, पटकथा और संवाद उन्होंने लिखे और अब वह लेकर आ रहे हैं फिल्म 'छिछोरे' जिसमें सुशांत सिंह राजपूत औऱ श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं। इनके साथ फिल्म में हैं वरुण शर्मा, प्रतीक बब्बर, सिद्धार्थ नारायण, ताहिर राज भसीन जैसे कई और नामी कलाकार।
विज्ञापन
आपके पास मौका है नितेश से उनकी फिल्मों या सिनेमा से जुड़ा कोई भी सवाल पूछने का। सोमवार सुबह 10 बजे तक पूछे गए 10 बेहतरीन सवालों को हम उनके सामने रखेंगे और उनके जवाब सवालों और आपके नामों के साथ अमर उजाला अखबार और अमर उजाला बेबसाइट पर प्रकाशित करेंगे। आप अपने सवाल अमर उजाला बिंदास के फेसबुक पेज (https://www.facebook.com/AmarUjalaBindas) पर सितारों से पूछिए सवाल पोस्ट के नीचे लिख सकते हैं।