फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   allu arjun has been approached for a special cameo role in shahrukh khan and nayanthara jawan

Jawan: नयनतारा के बाद 'जवान' में हुई इस साउथ सुपरस्टार की एंट्री, कैमियो रोल में आएंगे नजर

Mon, 13 Feb 2023 12:37 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Mon, 13 Feb 2023 12:37 PM IST
सार

हाल ही में शाहरुख खान अपनी फिल्म जवान के लिए चेन्नई पहुंचे हैं। इस दौरान उनको एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। चेन्नई पहुंचे के बाद अभिनेता नयनतारा से मिलने उनके घर भी पहुंचे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
allu arjun has been approached for a special cameo role in shahrukh khan and nayanthara jawan
Jawan - फोटो : Social media

विस्तार

विज्ञापन

शाहरुख खान इन दिनों पठान को लेकर छाए हुए हैं। उनकी फिल्म नए-नए रिकॉर्ड बना रही है। पठान इन दिनों खूब कमाई करने में जुटी हुई है। वहीं पठान के बाद अब शाहरुख खान की तैयारी जवान को लेकर है। इस फिल्म में शाहरुख के साथ नयनतारा नजर आने वाली हैं। वहीं अब जवान को लेकर खबर आ रही है कि इस फिल्म में अल्लू अर्जुन की भी अहम भूमिका होने वाली है। अल्लू अर्जुन इस फिल्म में कैमियो में नजर आने वाले हैं। शाहरुख और अल्लू अर्जुन का साथ इस फिल्म में जबरदस्त होने वाला है। 

allu arjun has been approached for a special cameo role in shahrukh khan and nayanthara jawan
शाहरुख खान - फोटो : social media

हाल ही में शाहरुख खान अपनी फिल्म जवान के लिए चेन्नई पहुंचे हैं। इस दौरान उनको एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। चेन्नई पहुंचे के बाद अभिनेता नयनतारा से मिलने उनके घर भी पहुंचे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस दौरान एक्टर के चेहरे की खुशी देखकर फैंस फिदा हो रहे हैं। बता दें कि शाहरुख की जवान की शूटिंग शुरू हो चुकी है। दोनों इसके लिए निकल गए हैं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

View this post on Instagram

A post shared by Sumit Kadel (@sumitkadelofficial)



इसे भी पढ़ें- Bigg Boss 16: अपने रिलेशनशिप स्टेटस पर यह क्या बोल गए सलमान खान, कहा- अपनी च्वाइस से सिंगल नहीं हूं

विज्ञापन
विज्ञापन

allu arjun has been approached for a special cameo role in shahrukh khan and nayanthara jawan
अल्लू अर्जुन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

वहीं अल्लू अर्जुन की  बात करें तो वह आखिरी बार फिल्म पुष्पा में नजर आए थे। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन ने अपने स्वैग और फिल्मों से लाखों दिल जीत लिए थे। सुकुमार द्वारा निर्देशित फिल्म 'पुष्पा: द राइज' साल 2021 की सबसे बड़ी रिलीज फिल्म बनी, जिसने अल्लू अर्जुन को पैन इंडिया स्टार बना दिया। फिल्म की कहानी से लेकर गाने और कलाकारों के अभिनय हर किसी ने दर्शकों का दिल जीत लिया। अब अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 भी आने वाली है। इस फिल्म से उनका पहला लुक भी सामने आया था। जिसमें अभिनेता बहुत डैशिंग लुक में नजर आ रहे थे।

विज्ञापन

allu arjun has been approached for a special cameo role in shahrukh khan and nayanthara jawan
अल्लू अर्जुन - फोटो : सोशल मीडिया

अब अल्लू अर्जुन के जवान में कैमियो रोल में नजर आने की खबर सुनकर फैंस भी काफी खुश हैं। शाहरुख और अल्लू की जोड़ी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस काफ बेताब हो रहे हैं। अभिनेता को हाल ही में 'पुष्पा: द रूल' की शूटिंग के लिए वाइजैग में देखा गया था। इस दौरान उन्होंने अपने फैंस से भी मुलाकात की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed