फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   salman khan says he is not single out for his choice bigg boss 16 grand finale

Bigg Boss 16: अपने रिलेशनशिप स्टेटस पर यह क्या बोल गए सलमान खान, कहा- अपनी च्वाइस से सिंगल नहीं हूं

Mon, 13 Feb 2023 01:27 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Mon, 13 Feb 2023 01:27 PM IST
सार

सलमान खान को बी-टाउन का डाई-हार्ट बैचलर कहा जाता है। 57 साल के होने के बावजूद भाईजान का अभी तक घर नहीं बसा है। हालांकि उनकी जिंदगी में कई हसीनाएं आईं, लेकिन सलमान खान फिर भी अकेले हैं।

विज्ञापन
salman khan says he is not single out for his choice bigg boss 16 grand finale
सलमान खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विस्तार

बिग बॉस 16 का अंत हो चुका है। इस सीजन ने एमसी स्टैन ने बाजी मार ली। 5 घंटे तक चले इस शो में खूब मस्ती हुई और पांच फाइनलिस्ट में से एक की छुट्टी हो गई। शालीन भनोट पांचवें फाइनलिस्ट थे, जिन्हें एविक्ट किया गया। बिग बॉस हाउस से निकलने के बाद वह स्टेज पर आए और सलमान खान ने उन्हें खूब टीज किया। उन्होंने शालीन को एक बजर गिफ्ट दिया और टीना दत्ता संग उनके रिलेशनशिप पर भी खूब मजे लिए। इस दौरान सलमान खान भी मूड में थे और उन्होंने खुद के कुंवारे रहने पर भी बात की। 

विज्ञापन


सलमान की तरह जिंदगी जिएंगे शालीन
सलमान खान को बी-टाउन का डाई-हार्ट बैचलर कहा जाता है। 57 साल के होने के बावजूद भाईजान का अभी तक घर नहीं बसा है। हालांकि उनकी जिंदगी में कई हसीनाएं आईं, लेकिन सलमान खान फिर भी अकेले हैं। जब फिनाले के दौरान शालीन भनोट ने अपने मस्ती भरे अंदाज में कहा कि अब वह सलमान की तरह जिंदगी भर अकेले रहने की प्लानिंग कर रहे हैं।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- Rihanna: जल्द दूसरे बच्चे का स्वागत करेंगी पॉप सिंगर रिहाना, लाइव शो के दौरान बेबी बंप ने खींचा ध्यान
विज्ञापन
विज्ञापन


घर बसाना चाहते हैं सलमान?
शालीन की इस बात पर सलमान खान कुछ ऐसा बोल देते हैं, जो लोगों को ये सोचने पर मजबूर कर रहा है कि शायद अब सलमान भी घर बसाना चाहते हैं। इस दौरान सलमान खान ने कहा, 'मैं अपनी मर्जी से सिंगल नहीं हूं'। बता दें कि सलमान खान का नाम संगीता बिजलानी, ऐश्वर्या राय, जैकलीन फर्नांडिस, यूलिया वंतूर जैसी अभिनेत्रियों के साथ भी जुड़ चुका है।

प्रियंका को मिले इतने रुपये
'बिग बॉस 16' की चमचमाती ट्रॉफी को रैपर एमसी स्टैन ने अपने नाम कर लिया है। बीती रात हुए ग्रैंड फिनाले में स्टैन को ट्रॉफी के साथ 31 लाख रुपये भी मिले हैं। प्रियंका चाहर चौधरी भले ही ट्रॉफी पर अपना हक नहीं जमा पाई हैं, लेकिन बाहर आते ही उनकी किस्मत चमक गई है। एक ओर सलमान खान ने भी शो में कहा था कि उनके अनुसार प्रियंका ही विनर हैं, तो फैंस का भी ऐसा ही मानना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed