दुनिया से छिपकर एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली के साथ सात फेरे ले लिए। चार महीने पहले से ही इस लव बर्ड ने शादी की प्लानिंग शुरू कर दी थी। अब शादी, हनीमून के बाद दिल्ली में आज विरुष्का का पहला रिसेप्शन है। इस रिसेप्शन में पीएम मोदी को भी इनवाइट किया गया है।
इटली के टस्कन में दुनिया से छिप कर की गई शादी में चंद मेहमानों के अलावा केवल दोनों परिवारों के लोग ही शरीक हुए थे। इसलिए आज दिल्ली और 26 दिसंबर को मुंबई में होने वाले रिसेप्शन में देश-दुनिया और बॉलीवुड की कई सेलिब्रिटिज के पहुंचने की उम्मीद है। अगली स्लाइड में जानिए कहां हैं ये ग्रैंड रिसेप्शन और कौन-कौन से मेहमान हो सकते हैं शामिल?
ये ग्रैंड रिसेप्शन विराट कोहली के शहर दिल्ली में होगा। एसपी मार्ग पर ताज डिप्लोमेटिक इनक्लेव के दरबार हॉल में शाम साढ़े 8 बजे से वीआईपी का जमघट लगेगा। जहां स्टेज पर मौजूद अनुष्का-विराट अपने मेहमानों से आशीर्वाद लेगें। रिसेप्शन में राजनेताओं, विराट के साथी क्रिकेटर्स और दिल्ली की कई शख्सियतों के शामिल होने की उम्मीद हैं।
श्रीलंका के साथ जारी टी-20 सीरिज के चलते मौजूदा टीम का कोई भी खिलाड़ी अपने कप्तान के रिसेप्शन में धमाल नहीं जमा पाएगा। मगर दिल्ली के कई भूतपूर्व और वर्तमान क्रिकेटर्स जैसे दिग्गज कपिल देव, युवराज सिंह, गौतम गंभीर, आशीष नेहरा, सुरेश रैना, वीरेंद्र सहवाग समेत डीडीसीए और बीसीसीआई के एक्टिंग चेयरमैन सीके खन्ना समेत राजीव शुक्ला के पहुंचने की पूरी-पूरी उम्मीद है।
सूत्रों की माने तो रिसेप्शन में मशहूर पंजाबी गायक गुरदास मान अपनी परफॉर्मेंस देंगे। अगर खाने की बात करें तो ताज डिप्लोमेटिक इनक्लेव होटल अपने इंडियन, यूरोपियन और चाइनीज डिशेज के लिए मशहूर है। ऐसे में मेन्यू में नॉर्थ इंडियन फूड के साथ-साथ स्पेशल पंजाबी तड़का मेहमानों को परोसा जा सकता है। विरुष्का ने कल शाम पीएम मोदी को भी इनवाइट किया था ऐसे में अगर वो भी यहां पहुंचे तो चौंकने वाली बात नहीं होगी।