आलिया भट्ट की बहन शाहीन की एक किताब हाल ही में लॉन्च हुई है । इस किताब का नाम है 'I’ve Never been (Un)Happier'। शाहीन को सपोर्ट करने के लिए आलिया सहित पूरा परिवार लॉन्चिंग ईवेंट में पहुंचा था। यहां महेश भट्ट और सोनी राजदान ने मीडिया के सवालों के जवाब दिए ।
इवेंट में चीखने लगे महेश भट्ट, पिता के ऐसा करने पर असहज हो गईं आलिया, देखें वीडियो
ईवेंट में समाज और लड़कियों की सुरक्षा से जुड़े सवाल पर महेश भट्ट भड़क उठे । वो जोर-जोर से माइक पर बोलने लगे । पहले पत्नी सोनी राजदान ने उन्हें चुप कराने की कोशिश की । महेश भट्ट फिर भी चुप नहीं हुए। इसके बाद आलिया भी असहज हो गईं ।
वो बार-बार 'पापा'-'पापा' कहती रहीं लेकिन महेश भट्ट नहीं रुके। इससे आलिया लोगों के सामने चिढ़ी हुई और असहज नजर आईं। ईवेंट से कई तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं ।
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on
बात करें शाहीन की किताब की तो यह उनकी मनोवैज्ञानिक लड़ाई पर आधारित है। इस लड़ाई का उन्होंने काफी समय तक सामना किया है। महेश भट्ट ने अपनी बात में कहा था, 'मैं एक छोटी लड़की से इस बीमार दुनिया में फिट होने की उम्मीद नहीं कर सकता जहाँ क्रूरता लीगल है।'
सोनी राजदान ने यहां खुल कर बात की। उन्होंने बताया कि वह डिप्रेशन के लक्षणों के बारे में कैसे पता लगा सकते हैं। जिसमें नींद न आना एक मुख्य कारण है। शाहीन ने मदद मांगने को लेकर आ रही रुकावटों के बारे में भी बात की।
रणबीर-आलिया की शादी को लेकर हुई बड़ी भविष्यवाणी, इस वजह से मुश्किल में पड़ सकता है रिश्ता