आलिया भट्ट की हालिया नेटफ्लिक्स रिलीज फिल्म 'डार्लिंग्स' को दर्शकों की मिली जुली प्रतिक्रिया मिली। फिलहाल यह काफी हद तक प्रभावित करने में सफल रही है। शाहरुख खान के प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट के सहयोग से बनी इस फिल्म को लेकर अब नई जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म को जल्दी ही तमिल और तेलुगू में भी बनाया जाएगा। बता दें कि 'डार्लिंग्स' फिल्म में आलिया न सिर्फ मुख्य भूमिका में हैं बल्कि इस फिल्म से उन्होंने निर्माता के तौर पर भी डेब्यू किया है।
Darlings Remake: आलिया की 'डार्लिंग्स' का तमिल और तेलुगू में बनेगा रीमेक! कहानी और किरदारों में होंगे ये बदलाव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Wed, 10 Aug 2022 07:35 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन