आलिया भट्ट की बहन साक्षी शादी के बंधन में बंध गई हैं। साक्षी ने मजाहिर के साथ शादी रचाई। शादी के बाद भट्ट परिवार ने एक शानदार रिसेप्शन भी रखा जिसकी अंदर की तस्वीरें सामने आ गई हैं। इन तस्वीरों में आलिया भट्ट और पूजा भट्ट शाहरुख खान और रणवीर सिंह के साथ पोज देते हुए दिखाई दे रही हैं।
आलिया की सगाई से पहले भट्ट परिवार की इस बेटी की शादी में उमड़ा बॉलीवुड, देखिए INSIDE तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिसेप्शन के अंदर की तस्वीरों को आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। यह तस्वीरें रिसेप्शन के अंदर की है जिसमें महेश भट्ट शाहरुख खान और रणवीर सिंह के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हुए दिखाई दे रहे हैं। अब जरा इस तस्वीर को देखिए। इस तस्वीर में शाहरुख, रणवीर और महेश भट्ट काउच पर बैठे कुछ बातें करते हुए दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा- 'माइ ब्वाइज।'
A post shared by Alia ✨⭐️ (@aliaabhatt) on
इसके साथ ही आलिया ने कुछ और तस्वीरें भी शेयर की हैं। इन तस्वीरों में आलिया भट्ट महेश भट्ट के साथ कई पोज देते हुए नजर आई। तस्वीरों में दोनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं। रिसेप्शन की कुछ तस्वीरों को पूजा भट्ट ने भी शेयर किया है। एक तस्वीर में आलिया और शाहरुख खान एक दूसरे को गले लगाए गुए दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए पूजा ने एक खूबसूरत सा कैप्शन भी दिया है।
A post shared by Alia Bhatt Fc (@aliaabhattrocks) on
पूजा भट्ट ने लिखा - 'तारे और प्लानेट्स दोनों होते हैं। मेरे लिए इन दोनों से प्यार न करना मुनासिब नही हैं।' इसके साथ ही पूजा भट्ट ने एक और तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में पूजा ने तीन पीढ़ियों को दिखाने की कोशिश की है। इस तस्वीर में पूजा भट्ट के अलावा महेश भट्ट, आलिया भट्ट और शाहरुख खान हैं।
A post shared by Pooja B (@poojab1972) on
आपको बता दें, मुकेश भट्ट की बेटी के रिसेप्शन में पूरा बॉलीवुड पहुंचा था। इस रिसेप्शन में अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, अक्षय कुमार, आमिर खान, रेखा, अनिल कपूर, विद्या बालन, सिद्धार्थ रॉय कपूर, बिपाशा बसु, करण सिंह ग्रोवर, इमरान हाशमी और विक्की कौशल पहुंचे थे। सोशल मीडिया पर इस रिसेप्शन की तस्वीरें वायरल हो रही हैं।