बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी के प्रमोशन में बिजी हैं। इसी के साथ वह रणबीर कपूर के साथ अपनी शादी की अफवाहों को लेकर भी चर्चा में बनी हुई हैं। आलिया अपनी अपकमिंग फिल्म के सॉन्ग ढोलिड़ा का भी जमकर प्रमोशन कर रही हैं और उनकी ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रही हैं। ग्लैमर तस्वीरें शेयर करने वाली आलिया भट्ट इस समय अपने इंस्टा से ज्यादातर साड़ी में तस्वीरें शेयर कर रही हैं। इसी क्रम में अब आलिया ने इंस्टाग्राम पर फिर से साड़ी अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। आलिया का यह रूप और अदाएं उनके फैंस का दिल लूट रही हैं।
Instagram: प्रिंटेट फ्लोरल साड़ी पहन आलिया भट्ट ने दिखाईं ऐसी अदाएं कि फैंस बोले-'क्या खूब लगती हो बड़ी सुंदर दिखती हो'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Sun, 13 Feb 2022 07:38 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन