लचर कहानी, कमजोर किरदार और बेतरतीब मार्केटिंग के चलते मशहूर फिल्म निर्माता करण जौहर की साल की दूसरी फिल्म कलंक बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ती नजर आ रही है। बंपर ओपनिंग के बाद इसका कलेक्शन लगातार गिर रहा है। 4000 स्क्रीन्स और पांच दिन के लंबे वीकेंड में कलंक ने सिर्फ 66.03 करोड़ का कलेक्शन किया। फिल्म की कमाई से न सिर्फ फिल्म के निर्माता बल्कि निर्देशक और कलाकार भी निराश हैं। कलंक के गिरते कलेक्शन के बीच आलिया भट्ट का जवाब आया है।
'कलंक' की असफलता की बीच आया आलिया भट्ट का जवाब, बोलीं- हमें स्वीकार करना चाहिए
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Tue, 23 Apr 2019 04:57 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन