आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के अफेयर के किस्से बॉलीवुड के गलियारों में इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल ही में आलिया न्यूयॉर्क में थीं और रणबीर की फैमिली के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेट किया। आलिया फिलहाल वापस देश लौट आई हैं और अपनी अपकमिंग फिल्म गली ब्वॉय के प्रमोशन में जुट गई हैं।
2 of 5
ranbir kapoor, alia bhatt
- फोटो : instagram
गली ब्वॉय रैपर डिवाइन की जिंदगी से प्रेरित हैं। जिसमें रणवीर सिंह मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर लॉन्च कर दिया गया है जिसे बेहद पसंद किया जा रहा है। ट्रेलर के एक सीन में आलिया अपने ब्वॉयफ्रेंड के लिए दूसरी लड़की के सिर पर बोतल से दे मारती हैं। आलिया ट्रेलर में कहती हैं कि अगर कोई भी उनके ब्वॉयफ्रेंड के नजदीक आने की कोशिश करेगा तो उसका ऐसा ही हश्र करेंगी।
3 of 5
alia bhatt
- फोटो : instagram
ट्रेलर लॉन्च के दौरान आलिया से सवाल पूछा गया कि 'क्या असल जिंदगी में अगर कोई लड़की उनके ब्वॉयफ्रेंड के नजदीक आने की कोशिश करें तो उसे भी मारेंगी।' जिसके जवाब में आलिया कहती हैं कि 'अभी तक तो नहीं, पर जिंदगी बाकी है, पर शायद कभी नहीं करूंगी क्योंकि मैं हिंसा में यकीन नहीं करती।'
4 of 5
alia bhatt
- फोटो : instagram
आलिया के जवाब के बाद रणवीर सिंह उन्हें छेड़ने के अंदाज में कहते हैं कि 'किसी की हिम्मत है जो आलिया के ब्वॉयफ्रेंड की ओर नजरें भी उठा सकें।' खबरों की मानें तो आलिया और रणबीर कपूर साल 2020 में शादी कर सकते हैं। दोनों ही परिवारों के लोग चाहते हैं कि इस रिश्ते को आगे बढ़ाया जाए।
5 of 5
alia bhatt, ranbir kapoor
- फोटो : file photo
हाल ही में आलिया ने एक इंटरव्यू में ऐसा कुछ कहा है जो उनके रिश्ते पर मुहर लगाती है। आलिया ने आगे कहा कि 'जो कुछ भी है वो बहुत खूबसूरत है। फिलहाल जैसा चल रहा है मैंने सबकुछ वैसे ही छोड़ रखा है। आप कह सकते हैं कि यह कुछ-कुछ वैसा ही है जैसे मेरी जिंदगी में मेरी बिल्ली है। जिसकी मैं हमेशा सुरक्षा करना चाहती हूं और वो एडवर्ड (आलिया की बिल्ली) की तरह अभी सोशल मीडिया पर आने के लिए तैयार नहीं है।