{"_id":"6332db0ba05b1e551073fde3","slug":"alia-bhatt-ranbir-kapoor-have-prepared-baby-room-couple-reads-books-to-upbringing-his-child","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ranbir-Alia: तैयार हो रहा है कपूर खानदान के चिराग का कमरा, परवरिश के लिए किताबें पढ़ रहा कपल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Ranbir-Alia: तैयार हो रहा है कपूर खानदान के चिराग का कमरा, परवरिश के लिए किताबें पढ़ रहा कपल
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इन दिनों अपनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की सफलता का आनंद ले रहे हैं। दोनों की एकसाथ ये पहली फिल्म थी, जो कि सुपरहिट साबित हो गई है। ऐसे में सफलता के मजे लेना तो बनता है। रणबीर और आलिया ने इसी साल अप्रैल महीने में शादी की थी। जिसके बाद जून में अभिनेत्री ने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा करके सभी को चौंका दिया था। फिलहाल आलिया भट्ट अपने प्रेग्नेंसी पीरियड के भी मजे ले रही हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान इस कपल ने बताया कि उन्होंने अपने बेबी का कमरा तैयार करवा लिया है।
Trending Videos
2 of 4
आलिया भट्ट, रणबीर कपूर
- फोटो : Instagram
हाल ही में एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रणबीर और आलिया ने अपने माता-पिता बनने की तैयारियों के बारे में खुलासा किया। रणबीर ने बताया कि उन्होंने सभी तैयारियां कर ली हैं। बेबी का कमरा तैयार हो गया है। हाल ही में दोनों कृष्णा राज बंगले पर भी पहुंचे थे, जहां उन्होंने तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान आलिया भट्ट ने कहा कि इन चीजों के कभी कोई तैयार नहीं होता है, सभी को हर दिन तैयार होना पड़ता है।
रणबीर कपूर ने मजाक में कहा कि फिलहाल उनका और आलिया का एक चाइल्ड केयर किताब को लेकर झगड़ा चल रहा है। उन्होंने बताया कि आलिया ने एक किताब पढ़ी है और वह चाहती हैं कि रणबीर भी उस किताब को पढ़ें। इसके आगे अभिनेता ये भी कहते हैं कि किताबें कभी भी हमें बच्चे पालना नहीं सिखा सकती हैं। इसका हमें खुद अनुभव करना होगा।
बता दें कि इन दिनों रणबीर और आलिया की फिल्म ब्रह्मास्त्र सिनेमाघरों में छाई है। ये फिल्म टिकट खिड़की पर जोरदार कमाई कर रही है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय, नागार्जुन और शाहरुख खान भी हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद एक रिकॉर्ड तोड़ रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।