आलिया भट्ट बॉलीवुड की सबसे व्यस्त रहने वालीं अभिनेत्रियों में से हैं। उनके खाते में एक के बाद एक फिल्में तो हैं हीं साथ ही ब्रांड एंडोर्समेंट में भी वह व्यस्त रहती हैं। इन सबके साथ आलिया सोशल मीडिया के लिए भी वक्त निकाल लेती हैं। उनके इंस्टाग्राम पर नजर डालें तो उनकी कई ऐसी तस्वीरें हैं जो बिना मेकअप के उन्होंने साझा की हैं। आमतौर पर ग्लैमर इंडस्ट्री से जुड़े सितारे बगैर मेकअप के नजर नहीं आते लेकिन आलिया एकदम बिंदास है और उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। तो चलिए दिखाते हैं उनकी नो मेकअप लुक की तस्वीरें।
बिना मेकअप के आम लड़कियों की तरह ही दिखती हैं आलिया भट्ट, तस्वीरें देख आपको भी आ जाएगा यकीन
आलिया अपने माता-पिता से अलग एक फ्लैट में रहती हैं। कुछ समय पहले ही उन्होंने अपना ये नया घर खरीदा है। जहां वह अपनी फिल्मों से जुड़ी स्क्रिप्ट पर काम करती हैं। आलिया के घर का डेकोरेशन गौरी खान ने किया है। उन्होंने यह तस्वीर अपने घर में ली है।
बिस्तर पर लेटे हुए आलिया की यह तस्वीर बगैर मेकअप के है। उन्होंने लेटे हुए ही सेल्फी ली और पोस्ट कर दी। सिंपल लुक में भी आलिया हमेशा की तरह खूबसूरत दिख रही हैं।
इस तस्वीर में आलिया के साथ उनके घर का नजारा भी देखा जा सकता है। टेबल पर सिर रखकर लेटी हुईं आलिया रिलैक्स मूड में हैं। तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा- 'क्या अभी भी जादू में यकीन करते हैं? ओह हां मैं करती हूं।'
आलिया की यह तस्वीर तब की है जब वो जंगल सफारी गई थीं। यात्रा के दौरान उनके साथ रणबीर कपूर भी थे। आलिया ने इस दौरान ग्रे कलर का टॉप पहना हुआ है और बालों को खुला छोड़ा हुआ है।
शादी के बाद नताशा दलाल को देखते ही फोटोग्राफर्स ने चिल्लाया ‘भाभी-भाभी’, वरुण धवन ने कहा- ‘धीरे बोलो वो..’