अभिनेत्री आलिया भट्ट की बहुचर्चित फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के निर्माता जयंतीलाल गड़ा का नाम चैनलों की फेक टीआरपी के मामले में सामने आया है। जयंतीलाल पर आरोप है कि उन्होंने अपने चैनल वॉउ टीवी (Wow TV) की टीआरपी बढ़ाने के लिए गलत तरीकों का इस्तेमाल किया है। एसआईटी की तरफ से इस मामले में जयंतीलाल के अलावा उनके बेटे को भी पूछताछ के लिए तलब किया गया है। इस सबके बीच फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' की शूटिंग लटकने के आसार बनते दिख रहे हैं।
2 of 5
पेन स्टूडियो
- फोटो : फाइल फोटो
मुंबई पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम पिछले काफी समय से टीवी चैनलों की टीआरपी की जांच कर रही है। इस जांच में उन्हें पता चला कि रिपब्लिक टीवी, वॉउ टीवी, बॉक्स सिनेमा, फक्त मराठी और महा मूवी जैसे पांच चैनलों ने अपनी टीआरपी बढ़ाने के लिए कथित रूप से गैरकानूनी तरीकों का इस्तेमाल किया है। एसआईटी ने इस बारे में 1400 पन्नों की एक चार्जशीट अदालत में दाखिल की है।
3 of 5
जयंतीलाल गड़ा
- फोटो : Twitter
एसआईटी को सबूत मिले हैं कि इन सभी चैनलों ने भारी टीआरपी पाने के लिए केबल ऑपरेटरों का सहारा लिया। टीवी पर चैनल उपलब्ध कराने वाली कंपनियों को इन चैनलों ने पैसा खिलाया जिसकी वजह से उनका चैनल लोगों को उस नंबर पर दिखाई दे सके जहां पर अक्सर लोग अपने पसंदीदा चैनलों को देखना पसंद करते हैं। साथ ही इन चैनलों ने टीआरपी का खेल खेलने के लिए केबल ऑपरेटरों से अपने चैनल को एक ही प्लेटफॉर्म पर दो जगह दिखाए जाने के लिए भी कहा। इसके लिए केबल ऑपरेटरों ने दोहरी एलसीएन तकनीक का इस्तेमाल किया।
4 of 5
आलिया भट्ट और गंगूबाई काठियावाड़ी
- फोटो : सोशल मीडिया
इन मामलों में एसआईटी ने इन चैनलों के मालिकों को पूछताछ के लिए तलब किया है। वॉउ चैनल के मालिक जयंतीलाल गडा और उनके बेटे अक्षय को भी एसआईटी ने समन भेजा है। वॉउ चैनल को मशहूर फिल्म निर्माता कंपनी पेन म्यूजिक कंपनी चलाती है। पेन का नाम संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के निर्माताओं में भी शामिल है। इस समय इस फिल्म की शूटिंग मुंबई फिल्म सिटी में चल रही है।
5 of 5
गंगूबाई काठियावाड़ी, संजय लीला भंसाली
- फोटो : सोशल मीडिया
'गंगूबाई काठियावाड़ी' की शूटिंग संजय लीला भंसाली फिलहाल इस फिल्म के मुख्य कलाकार आलिया भट्ट और शांतनु माहेश्वरी के साथ ही कर रहे हैं। फिल्म में काफी भीड़भाड़ वाले और मार-धाड़ वाले दृश्यों की शूटिंग फिलहाल रोक दी गई है। कहा गया है कि इसकी वजह कोरोना संक्रमण के बढ़ते केस हैं।
पढ़ें: काजल अग्रवाल ने शेयर की शादी के बाद की अनदेखी तस्वीर, बहन, पति और दोस्तों संग मुस्कुराती नजर आईं अभिनेत्री