{"_id":"5d7d23438ebc3e013d6519d0","slug":"alia-bhatt-deadlift-70-kg-in-gym-to-celebs-wishes-ayushmann-khurrana-these-are-bollywood-news","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आलिया भट्ट ने उठाया 70 किलो वजन और सितारों ने आयुष्मान खुराना को दी जन्मदिन की बधाई, 5 खबरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आलिया भट्ट ने उठाया 70 किलो वजन और सितारों ने आयुष्मान खुराना को दी जन्मदिन की बधाई, 5 खबरें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Sat, 14 Sep 2019 11:26 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Alia Bhatt, Ayushmann Khurrana
- फोटो : amar ujala
Link Copied
आलिया भट्ट ने उठाया 70 किलो वजन, फैंस हुए हैरान
बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वह 70 किलो वजन उठाती नजर आ रही हैं। वीडियो को देख उनके फैंस भी हैरान हैं। इस वीडियो में वह 70 किलो डेडलिफ्ट्स के 10 सेट पूरे किए और इसके साथ ही 50 बार दो-फुट बॉक्स जंप भी किया। आलिया का ये वर्क आउट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
कुमकुम के सितारों ने सेलिब्रेट की रीयूनियन
छोटे पर्दे के सबसे चर्चित सीरियल 'कुमकुम: एक प्यारा सा बंधन' के सितारे इन दिनों चर्चा में हैं। हाल ही में इस शो के सितारों ने रीयूनियन सेलिब्रेट की। इस शो के मुख्य कलाकार अभिनेता हुसैन कुवाजेरवाला और अभिनेत्री जूही परमार ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर रीयूनियन रखी। उनके रीयूनियन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों को हुसैन कुवाजेरवाला ने इंस्टाग्राम पर साझा किया है।
लीजा रे ने परिवार संग करवाया फोटोशूट
अभिनेत्री लीजा रे ने हाल ही में अपने जुड़वा बच्चों सोलेल और सूफी के साथ फोटशूट करवाया है। अपने फोटोशूट की तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर साझा किया है। तस्वीरों में लीजा के पति Jason Dehni भी नजर आ रहे हैं। इंस्टाग्राम पर लीजा रे के फैंस उनकी तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं और कमेंट के जरिए उनकी तारीफ भी कर रहे हैंं।
आयुष्मान खुराना को बॉलीवुड सितारों ने दी जन्मदिन की बधाई
आयुष्मान खुराना के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर हैं। शनिवार को उन्होंने अपना 35वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर आयुष्मान खुराना के फैंस ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। इतना ही नहीं कई फिल्मी सितारों ने भी उन्हें सोशल मीडिया के जरिए जन्मदिन की बधाई दी है। विक्की कौशल, नुसरत भरूचा, भूमि पेडनेकर और राजकुमार राव सहित कई फिल्मी सितारों ने तस्वीर शेयर कर आयुष्मान को जन्मदिन की बधाई दी।
विज्ञापन
5 of 5
Nora Fatehi
- फोटो : file photo
नोरा फतेही का नया डांस वीडियो हुआ रिलीज
नोरा फतेही हमेशा से अपने डांस की वजह से सुर्खियों में रही हैं। हाल ही में उनका नया गाना रिलीज हुआ है। नोरा फतेही के नए गाने का नाम 'पेपेटा' है। इस वीडियो में ना केवल नोरा फतेही का लुक दर्शकों को जीत लेगा, बल्कि डिफ्रेंट स्टाइल वाला डांस और शरारती अंदाज भी लोगों को काफी पसंद आ सकता है। नोरा फतेही ने यूट्यूब के फेमस डांसर मेल्विन लुइस के साथ अपना एक डांसिंग वीडियो बनाया है। इस वीडियो को उन्होंने इंस्टाग्राम पर भी साझा किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।