{"_id":"5c909108bdec22140b209784","slug":"alia-bhatt-confirm-for-sanjay-leela-bhansali-film-inshallah-opposite-salman-khan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"25 साल छोटी इस हीरोइन के साथ पहली बार रोमांस करेंगे सलमान खान, संजय लीला भंसाली ने बनाई जोड़ी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
25 साल छोटी इस हीरोइन के साथ पहली बार रोमांस करेंगे सलमान खान, संजय लीला भंसाली ने बनाई जोड़ी
Tue, 19 Mar 2019 12:20 PM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Tue, 19 Mar 2019 12:20 PM IST
विज्ञापन
salman khan
संजय लीला भंसाली लंबे समय से अपनी अगली फिल्म 'इंशाअल्लाह' को लेकर चर्चा में हैं । कुछ दिनों पहले ही खबर आई थी कि भंसाली ने इस फिल्म के लिए सलमान खान को फाइनल किया है । सलमान और भंसाली ने 1999 में फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' में साथ काम किया था ।
Trending Videos
Sanjay Leela Bhansali
अब 20 साल बाद सलमान और भंसाली की जोड़ी बनेगी । बड़ी खबर ये आई है कि भंसाली ने इस फिल्म की हीरोइन को भी फाइनल कर लिया है । ये और कोई नहीं आलिया भट्ट हैं । 52 साल के सलमान खान 26 की आलिया के साथ फिल्म में रोमांस करते नजर आएंगे ।
Love u bhaijaan pic.twitter.com/HuCceyPqJE
— @BeingTarik Khan (@TarikKh17693694) March 19, 2019
बॉलीवुड
- फोटो : indian express
दोनों की उम्र के बीच 25 साल का फर्क है । ये पहली फिल्म होगी जब सलमान और आलिया एक साथ सिल्वर स्क्रीन पर दिखेंगे। आलिया सोमवार आधी रात को भंसाली से मिलने के लिए उनके ऑफिस गई थीं । इसके बाद भंसाली ने आलिया को फाइनल कर दिया।
It’s been 20 years but I am glad Sanjay and I are finally back in his next film, Inshallah. Looking forward to work with Alia and inshallah we will all be blessed on this journey.#Inshallah #SLB @aliaa08 @bhansali_produc @SKFilmsOfficial
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) March 19, 2019
विज्ञापन
विज्ञापन
salman khan
- फोटो : social media
आलिया के कंफर्म होने की जानकारी सलमान खान ने अपने टि्वटर हैंडल के जरिए दी है । वहीं आलिया ने भी इस फिल्म को लेकर ट्वीट किया । उन्होंने लिखा, 'इंशाअल्लाह की यात्रा में मैं संजय सर और सलमान खान के साथ काम करने को लेकर बहुत खुश हूं ।'
Dream with your eyes wide open they say & I did. Sanjay Sir and Salman Khan are magical together & I can't wait to join them on this beautiful journey called “Inshallah” ❤#Inshallah #SLB @BeingSalmanKhan @bhansali_produc @SKFilmsOfficial @prerna982
— Alia Bhatt (@aliaa08) March 19, 2019
विज्ञापन
salman khan
बता दें कि फिल्म में शाहरुख खान भी कैमियो करते नजर आ सकते हैं । इस फिल्म की शूटिंग सलमान की 'दबंग 3' के बाद शुरू होगी । फिल्म को सलमान और भंसाली साथ मिलकर प्रोड्यूस करेंगे ।
