संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' एस हुसैन जैदी की किताब पर आधारित है। इस फिल्म में आलिया ने 'गंगूबाई काठियावाड़ी' का किरदार निभाया है। फिल्म के तीन साल पूरे होने पर आलिया ने अपने किरदार के आर्टवर्क को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर करते हुए एक खास नोट भी लिखा है।
2 of 5
आलिया ने गंगूबाई काठियावाड़ी में अपने किरदार का आर्टवर्क को किया शेयर
- फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt
गंगूबाई काठियावाड़ी के रूप में आलिया भट्ट के दमदार अभिनय को कौन भूल सकता है। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी इस फिल्म को 25 फरवरी, 2022 को सिनेमाघरों में आए तीन साल हो चुके हैं। इस उपलब्धि का जश्न मनाते हुए, आलिया भट्ट ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर 'गंगूबाई काठियावाड़ी' से अपने किकरदार के कुछ स्केच शेयर किए, साथ ही कैप्शन में लिखा, ''गंगूबाई काठियावाड़ी' के तीन साल हुए पूरे''।
3 of 5
फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' एस हुसैन जैदी की किताब पर आधारित है
- फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt
गंगूबाई काठियावाड़ी एस हुसैन जैदी की पुस्तक माफिया क्वींस ऑफ मुंबई का सिनेमाई रूपांतरण है, जो काठियावाड़ की एक साधारण लड़की गंगूबाई काठियावाड़ी की कहानी बताती है, जिसे वेश्यावृत्ति में धकेल दिया जाता है और बाद में वह बॉम्बे के रेड-लाइट इलाके में एक मैडम और एक प्रभावशाली महिला बन जाती है।
4 of 5
इस फिल्म को 25 फरवरी, 2022 को सिनेमाघरों में आए तीन साल हो चुके हैं
- फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt
फिल्म में आलिया के अलावा शांतनु माहेश्वरी, विजय राज, इंदिरा तिवारी, सीमा पाहवा, जिम सर्भ और अजय देवगन ने भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। 'गंगूबाई काठियावाड़ी' को कई पुरस्कार मिले, जिसमें 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में आलिया भट्ट को 'सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री' का पुरस्कार भी मिला।
5 of 5
आलिया फिल्म ''लव एंड वॉर'' में रणबीर कपूर और विक्की कौशल के साथ नजर आएंगी
- फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt
बहरहाल, आलिया भट्ट एक बार फिर से संजय लीला भंसाली की आगामी फिल्म ''लव एंड वॉर'' में रणबीर कपूर और विक्की कौशल के साथ नजर आएंगी। हाल ही में 24 फरवरी को फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली के 62 साल पूरे होने पर आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम पर निर्माता के लिए एक खास जन्मदिन पोस्ट लिखा। उन्होंने सोशल मीडिया पर दो तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, विक्की कौशल और संजय लीला भंसाली एक साथ पोज देते हुए नजर आए।