एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों रणबीर कपूर से अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। साथ ही करियर के लिहाज से उनकी पिछली फिल्मों राजी और गली ब्वॉय ने अच्छा बिजनेस किया। जल्द ही आलिया पिता महेश भट्ट की फिल्म सड़क 2 की शूटिंग शुरू कर देंगी। इसमें पहली बार आलिया अपनी बहन पूजा भट्ट के साथ पर्दे पर दिखाई देंगी। आलिया और पूजा अक्सर पार्टियों और इवेंट्स में साथ देखे जाते हैं लेकिन वो अपने भाई के साथ कभी नहीं दिखतीं।
2 of 6
pooja, rahul, alia, shaheen
- फोटो : social media
मीडिया में भी आलिया का पूरा परिवार तो दिखता है लेकिन उनके भाई जल्दी फोटोग्राफर्स के सामने नहीं आते हैं। आलिया, पूजा और शाहीन के बारे में तो महेश भट्ट अक्सर बातें करते हैं लेकिन बेटे के बारे में उन्हें बात करते हुए कम ही देखा गया है, तो चलिए हम आपको बताते हैं कि कौन है आलिया के भाई जो मीडिया से दूरी बनाकर रखते हैं।
3 of 6
mahesh bhatt with family
- फोटो : file photo
महेश भट्ट ने पहली शादी लॉरेन ब्राइट से की थी। शादी के बाद लॉरेन ने अपना नाम किरण भट्ट रख लिया था। किरण के दो बच्चे हुए बेटी पूजा भट्ट और बेटा राहुल भट्ट। बाद में महेश भट्ट एक्ट्रेस सोनी राजदान के प्यार में पड़ गए। सोनी से उनके दो बेटियां हुईं- शाहीन और आलिया। आलिया सभी भाई-बहनों में सबसे छोटी हैं।
4 of 6
rahul bhatt
- फोटो : social media
राहुल भट्ट एक फिटनेस ट्रेनर हैं। साल 2010 में राहुल बिग बॉस सीजन 4 में दिख चुके हैं। राहुल कई बार विवादों में घिर चुके हैं। उनका नाम आतंकी डेविड हेडली के साथ भी जुड़ा था। जिसके बाद पूरे परिवार ने राहुल से दूरी बना ली थी। कहा तो ये भी जाता है कि साल 2002 में पूजा भट्ट एक्टर रणवीर शौरी के साथ रिलेशनशिप में थीं। उसी दौरान एक दिन राहुल भट्ट ने रणवीर शौरी से जमकर मारपीट की थी।
5 of 6
rahul bhatt
- फोटो : social media
राहुल भट्ट और उनके पिता महेश भट्ट के बीच बिल्कुल भी नहीं बनती। एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने पिता पर कई आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि 'हम दोनों के रिश्ते के बीच 'इगो' की समस्या आ जाती है। मैं अपने रास्ते पर चलता हूं जबकि वो एक सफल व्यक्ति हैं। बातचीत नहीं होने की वजह से भी गलतफहमियां पैदा हो जाती हैं। मेरेे पिता भगवान में यकीन नहीं करते जबकि मैं करता हूं। मैं उनका सम्मान करता हूं लेकिन मेरे रास्ते अलग हैं।'