{"_id":"59ca0d4f4f1c1bb6538b4754","slug":"alia-bhatt-at-government-civil-hospital-with-her-mother-soni-razdan-during-the-shooting-of-razi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मां के साथ सरकारी अस्पताल के बाहर नजर आईं आलिया, आखिर क्या हुआ उन्हें?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मां के साथ सरकारी अस्पताल के बाहर नजर आईं आलिया, आखिर क्या हुआ उन्हें?
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
Updated Tue, 26 Sep 2017 02:07 PM IST
विज्ञापन
alia bhatt
आलिया भट्ट अपनी मम्मी सोनी राजदान के साथ अस्पताल में नजर आई हैं। ऐसे में फैंस की चिंता तो लाजमी है कि आखिर आलिया को ऐसे क्या हो गया जो अचानक उन्हें मां के साथ अस्पताल जाना पड़ा। इस बारे में जानने के लिए रुख कीजिए आगे की स्लाइड्स का।
alia bhatt
दरअसल, आलिया इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'राजी' की शूटिंग में बिजी हैं। ऐसे में वो एक अस्पताल में अपनी मां के साथ गई। अब आप सोच रहे होंगे कि शूटिंग में ज्यादा बिजी होने के कारण आलिया बीमार पड़ गई तो ऐसा बिल्कुल नहीं है बल्कि...
alia bhatt
इस फिल्म में वो अपनी मां के साथ नजर आने वाली है। जो फिल्म में भी आलिया की मां के किरदार में है। ऐसे में स्क्रिप्ट के अनुसार फिल्म की शूटिंग एक अस्पताल में की जानी थी जिसके लिए ये मां बेटी की जोड़ी वहां नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
alia bhatt
आपको बता दें कि आलिया और सोनी शूटिंग के लिए जम्मू के पहलगांव में सरकारी जिला अस्पताल में पहुंची थी जहां उन्हें देखने के लिए उनके 300 से ज्यादा फैंस आए हुए थे। शूटिंग के दौरान सभी वहां जुटे रहे। आलिया के लुक की बात करें तो बताया जा रहा है कि वो शूटिंग के समय बिना मेकअप के सलवार सूट में दिखीं।
विज्ञापन
alia bhatt
अलिया अपनी टीम के साथ जम्मू कश्मीर में शूट कर रही हैं। इस फिल्म में पहली बार आलिया अपनी साथ काम करती नजर आने वाली हैं। आलिया के साथ विक्की की ये पहली फिल्म है जिसमें वो एक आर्मी ऑफिसर का किरदार निभा रहे हैं। वहीं फिल्म में आलिया एक कश्मीरी जासूस लड़की का रोल अदा करेंगी।