आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अगली फिल्म ब्रह्मास्त्र में जुटे हुए हैं। फिल्म का कुछ हिस्सा दोबारा शूट हो रहा है जिसकी वजह से पूरी टीम वाराणसी पहुंची थीं। पिछले कुछ समय से शूटिंग चल रही थी लेकिन इसी बीच आलिया के साथ कुछ ऐसा हुआ कि उन्हें काम छोड़ वापस लौटना पड़ा।
2 of 5
alia bhatt
- फोटो : social media
एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट के मुताबिक, सोमवार को शूटिंग के दौरान अचानक आलिया के पेट में दर्द होने लगा। आलिया शूटिंग जारी रखना चाहती थीं लेकिन फिल्म के डायरेक्टर अयान मुखर्जी ने पैकअप करने का फैसला कर लिया। इस दौरान एक गाना शूट होना था। अब फिल्म की टीम नवंबर में दोबारा आएगी जिसके बाद रणबीर और आलिया पर ये गाना फिल्माया जाएगा।
3 of 5
ranbir kapoor, alia bhatt
- फोटो : social media
आलिया और रणबीर को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। दोनों साथ में मुंबई तो पहुंचे लेकिन गेट पर पहुंचते ही दोनों अलग-अलग ओर मुड़ गए और अकेले ही रवाना हुए। लुक्स की बात करें तो इस दौरान रणबीर ने ब्लैक टीशर्ट के साथ डेनिम और टोपी पहनी थी। वहीं आलिया ने नियोन कलर का ट्राउजर और जैकेट पहना था।
4 of 5
varanasi brahmastra
- फोटो : varanasi brahmastra
इससे पहले वाराणसी के चेत सिंह घाट पर चल रही फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग के दौरान बाउंसरों ने घाट पर टहलने आने वाले लोगों को रोक दिया। जिसकी वजह से बाउंसर्स से नोक-झोक भी देखने को मिली। मामला पुलिस तक भी पहुंच गया। पुलिस ने किसी तरह मामला सुलझाया, लेकिन घाट पर आने वाले लोगों के बीच नाराजगी देखने को मिली।
5 of 5
varanasi brahmastra
- फोटो : varanasi brahmastra
एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आलिया ने कहा कि वह दस दिनों में पूरी तरह से काशी की संस्कृति में घुल मिल गई हैं। चाट, फुलकी, बनारसी पान, ठंडई और लस्सी का खूब आनंद लिया। हालांकि रणबीर और आलिया ने अपने रिश्ते के सवाल पर कुछ भी कहने से इंकार कर दिया।