अलाया एफ ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत फिल्म जवानी जानेमन से की थी। हालांकि यह उनकी पहली फिल्म नहीं थी, जिसे उन्होंने साइन किया था। इस फिल्म से पहले अलाया ने भी रिजेक्शन का सामना किया था और उस दौरान उन्हें निर्माता निर्देशक अनुराग कश्यप ने फिल्म ऑफर की थी। एक्ट्रेस ने रिजेक्शन के समय को याद करते हुए बताया कि कैसे उस वक्त अनुराग कश्यप ने मुलाकात होना उनके लिए सब बदलने जैसा था।
2 of 5
अलाया एफ
- फोटो : Instagram
अलाया एफ का बैकग्राउंड वैसे तो फिल्म उद्योग से जुड़ा हुआ है। एक्ट्रेस की मां पूजा बेदी और दादा कपूर बेदी भी फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता रहे हैं लेकिन इसके बावजूद अलाया को ऑडिशन में बैक टू बैक रिजेक्शन झेलने पड़े थे। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने ऑडिशन के दिनों की जर्नी को साझा किया और बताया कि कई मीटिंग्स चल रही थी और प्रतिक्रिया भी अच्छी मिल रही थी लेकिन उन्हें कोई फिल्म ऑफर नहीं हो रही थी।
3 of 5
अलाया एफ
- फोटो : instagram
एक इंटरव्यू के दौरान अलाया ने बताया कि 'ऑलमोस्ट प्यार' उनकी पहली फिल्म थी जिसे उन्होंने साइन किया था। एक्ट्रेस ने कहा कि इस समय मैं बैक टू बैक रिजेक्शन सामना कर रही थी, मुझे लगा की लोग मेरी रील की तारीफ करेंगे लेकिन मुझे उनसे कभी कभी दोबारा जवाब नहीं मिला, ये सब मुझे फिल्म इंडस्ट्री के बारे में कंफ्यूज कर रहा था और इससे मुझे खुद पर भी डाउट होने लगा था।
इसके आगे अलाया ने कहा कि 'जब मैंने अनुराग सर को अपनी रील दिखाया तो उन्होंने कहा कि 'मेरे पास एक फिल्म है जो आपके लिए एक दम सही है, अब इस पर और कोई डिस्कशन नहीं।' अलाया ने आगे कहा कि 'उनके जैसा कोई इंसान मुझ पर विश्वास कर सकता है, इस बात से मुझे आत्मविश्वास मिला और लगा की मैं इंडस्ट्री में रहने लायक हूं।' अलाया एफ कहती हैं कि मैं अपने करियर को बदलने का श्रेय उस पल को देती हूं जब मैं अनुराग कश्यप से मिली।
5 of 5
अलाया एफ
- फोटो : सोशल मीडिया
बात करें वर्क फ्रंट की तो हाल ही में अलाया फिल्म 'फ्रेडी' में कार्तिक आर्यन के साथ नजर आईं थीं, जिसे ओटीटी डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज किया गया था। वहीं हाल ही में उनकी फिल्म 'ऑलमोस्ट प्यार विद डीजे मोहब्बत' का प्रीमियर हुआ है, जिसे उन्होंने जवानी जानेमन से पहले साइन किया था। इसके अलावा उनके हाथ में आगामी फिल्म 'श्री' है, जिसके साल 2023 में रिलीज होने की संभावना है।