महाठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये की ठगी के मामले को लेकर जैकलीन फर्नांडीस और नोरा फतेही सुर्खियों में बनी हुई हैं। कुछ दिनों पहले नोरा फतेही ने जैकलीन के खिलाफ मानहानि का केस दायर किया है। वहीं, अब पटियाला कोर्ट 21 जनवरी को नोरा फतेही द्वारा जैकलीन फर्नांडीज के खिलाफ दायर आपराधिक शिकायत पर सुनवाई करेगी। नोरा ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उनका नाम गलत तरीके से घसीटने का आरोप लगाया था।
Nora Fatehi: जैकलीन फर्नांडीज पर नोरा फतेही ने किया था मानहानि का मुकदमा, अब 21 जनवरी को होगी मामले की सुनवाई
नोरा फतेही ने अपनी शिकायत में जैकलीन के साथ ही 15 मीडिया संगठनों को भी आरोपी बनाया है। यह शिकायत मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट स्निग्धा सरवरिया के समक्ष लाई गई, जिन्होंने इस मामले को मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट कपिल गुप्ता को सौंपा है। इसके बाद मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट गुप्ता ने मामले की सुनवाई 21 जनवरी के लिए स्थगित कर दिया है।
Titanic: 47 करोड़ के ‘टाइटैनिक’ पर फिल्म बनी 1250 करोड़ में, क्लाइमैक्स में इस्तेमाल हुआ था एक करोड़ लीटर पानी
नोरा फतेही ने मानहानि का केस दायर करते हुए ये आरोप लगाया है कि 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उनका नाम जबरदस्ती लाया गया है। अभिनेत्री ने दावा किया है कि उनका सुकेश से कोई ताल्लुक नहीं है। वह सुकेश से उसकी पत्नी लीना मारिया पॉल के जरिए जानती थी। साथ ही नोरा ने सुकेश से किसी भी महंगे गिफ्ट की बात लेने को गलत ठहराया है।
Pathan: सीएम योगी की मॉर्फ्ड फोटो लगा ट्वीट करने में केस, पठान फिल्म के विवाद में ट्विटर हैंडल से वायरल की थी
नोरा ने आरोप लगाया है कि जैकलीन ने अपने फायदे के लिए उनके करियर को बर्बाद कर रही हैं। वहीं, ईडी के समक्ष जैकलीन ने बयान दिया था कि उन्हें इस मामले में गलत फंसाया जा रहा है, जबकि नोरा जैसे सेलेब्स को सुकेश से महंगे गिफ्ट्स लिए थे। नोरा को गवाह बना दिया गया और उन्हें फंसा दिया गया। इसी को लेकर नोरा ने जैकलीन के खिलाफ मानहानि का केस दायर किया है।
Pathaan Controversy: लोकसभा में गूंजा 'पठान' विवाद, भड़के बसपा सांसद, बोले- फिर सेंसर बोर्ड का क्या काम...