अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म को लेकर विवादों में हैं। लोगों की नाराजगी के बाद उन्होंने अपनी फिल्म का नाम 'लक्ष्मी बॉम्ब' से बदलकर 'लक्ष्मी' कर दिया लेकिन फिर भी सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ गुस्सा शांत नहीं हो रहा। इसी गुस्से के चलते अब लोगों के निशाने पर अक्षय की पत्नी ट्विंकल खन्ना आ गई हैं।
अक्षय के बाद ट्रोलर्स के निशाने पर ट्विंकल खन्ना, यूजर ने कहा 'थर्ड क्लास' तो अभिनेत्री ने दिया ये जवाब
हाल ही में एक यूजर ने तस्वीर बनाकर ट्विंकल खन्ना को ट्रोल करने की कोशिश की। उसने तस्वीर में अभिनेत्री के शरीर का रंग नीला कर दिया और उस पर लिखा 'ट्विंकल बॉम्ब'। अब ट्विंकल ने इस तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा किया है।
ट्विंकल ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'ट्रोलर्स ने मेरी मदद कर दी। मैं एक तस्वीर ढूंढ रही थी तभी मेरी नजर इस पर गई। एक शख्स में मुझे इस फोटो में टैग करते हुए लिखा 'थर्ड क्लास पर्सन (तीसरे दर्जे की इंसान)। तुम भगवान का मजाक उड़ती हो।'
ट्विंकल ने जवाब देते हुए आगे लिखा, 'भगवान स्पष्ट रूप से अच्छा मजाक पसंद करते हैं, वरना वह आपको नहीं बनाते। वैसे, मुझे लगता है कि मैं नए स्किन टोन के साथ अच्छी लग रही हूं और बिंदी इस दिवाली नीले धमाके की तरह लग रही है।'
View this post on Instagram
A post shared by Twinkle Khanna (@twinklerkhanna) on
बता दें कि ट्विंकल खन्ना ने हमेशा किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। कभी इसकी वजह उनकी किताब होती है तो कभी उनका कोई बयान। सोशल मीडिया पर भी वह काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन वह अपनी और परिवार के दूसरे सदस्यों की तस्वीरें और वीडियोज साझा करती रहती हैं।
फिल्म प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला के घर से बरामद हुई ड्रग्स, पत्नी गिरफ्तार