बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार अक्सर परिवार के साथ कहीं न कहीं देखे जाते हैं। चाहे कहीं
पार्टी में जाने की बात हो या फिर परिवार के साथ घूमने की बात।
ऐसे ही एक बार फिर अक्षय कुमार अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना, बेटे आरव और बेटी नितारा के साथ नजर आए। इस बार वे किसी पार्टी मे नहीं बल्कि परिवार के साथ फिल्म को एन्जॉय करते नजर आए।
दरअसल खिलाड़ी कुमार जुहू के पीवीआर में अपने परिवार के साथ हॉलीवुड फिल्म 'थोर रग्नारोक' देखने गए। थियेटर से निकलने समय अक्षय कुमार और पत्नी ट्विंकल खन्ना के साथ दोनों बच्चे मौजूद थे।
बात करें खिलाड़ी परिवार की तो पत्नी ट्विंकल ने ब्लू रंग की ड्रेस पहनी थी, जिस पर छोटे-छोटे स्टार बने हुए थे। वहीं बेटे आरव ने ब्लेक टी-शर्ट पर जैकेट पहनी हुई थी औऱ सिर पर कैप लगाई हुई थी। अपनी ड्रेस में दोनों बहुत खूबसूरत नजर आ रहे थे।
वहीं बात करें खिलाड़ी कुमार की तो अक्षय ने सफेद रंग की टी-शर्ट पहनी हुई थी और बेटे आरव की तरह वो भी कैप में नजर आए।