इन दिनों राजनीति और मनोरंजन की दुनिया में खूब सुर्खियां बटोर रहे अक्षय कुमार ने एक बात रखी है। ये बात उन्होंने बेटे आरव को लेकर कही है। एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे अभिनेता से जब यह पूछ लिया कि उनकी कौनसी ऐसी फिल्म है जो वह बेटे आरव को नहीं दिखाना चाहते हैं। तो इस पर अक्षय का जो जवाब था वो हैरान करने वाला था। गौरतलब है कि हाल ही में अभिनेता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संग गैर राजनीतिक इंटरव्यू किया था।
2 of 5
akshay kumar
- फोटो : social media
बता दें कि अक्षय ने इस सवाल का जवाब मुस्कराते हुए दिया था, 'एक फिल्म है जिसे मैं अपने बच्चों को नहीं दिखाना चाहूंगा, वो है मेरी फिल्म 'गरम मसाला' क्योंकि उस फिल्म में एक बार में तीन-चार लड़कियों को डेट कर रहा था और इस कॉमेडी फिल्म में मेरा किरदार बहुत अलग टाइप का था।' अक्षय ने आगे कहा, ''मैं उन्हें वैसे भी समझाना चाहूंगा कि बेटे वो जमाना बीत गया है, वो सब तरीके भूल जाओ।
3 of 5
Akshay Kumar and Twinkle Khanna
- फोटो : amar ujala
अक्षय ने आगे कहा कि 'आजकल लड़कियों के पास मेकअप के सामान से ज्यादा ट्रैकिंग का सामान है तो वो आपको ट्रैक कर लेंगी, इन सब चीजों पर ज्यादा ध्यान मत दो।' बता दें कि अक्षय इस दौरान स्टेज पर राधिका आप्टे और विक्की कौशल के साथ नजर आए थे। एक अवॉर्ड्स फंक्शन के दौरान अक्षय से कई दिलचस्प सवाल पूछे गए थे।
4 of 5
akshay kumar
- फोटो : social media
इससे पहले पीएम मोदी का इंटरव्यू लेने के बाद से अक्षय कुमार की नागरिकता को लेकर सवाल उठने लगे थे। विवाद बढ़ने के बाद अभिनेता को बयान जारी कर सफाई भी देनी पड़ी थी। अक्षय ने कहा था कि भले ही उनके पास कनाडा का पासपोर्ट हो लेकिन वो बीते 7 सालों से वहां नहीं गए हैं। अभिनेता के इस बयान के बाद एक शख्स ने कुछ तस्वीरें जारी कर उनके इस दावे पर सवाल उठा दिए हैं।
5 of 5
akshay kumar
- फोटो : social media
एक ट्विटर यूजर ने कुछ स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए कहा कि अक्षय झूठ बोल रहे हैं। अक्षय के 7 साल वाले स्टेटमेंट को झूठ करार देते हुए इस यूजर ने बताया कि वह 5 साल पहले भी कनाडा गए थे। इन स्क्रीनशॉट्स में बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह के एक ट्वीट का स्क्रीनशॉट मौजूद है। इसमें लिखा है कि गुड मॉर्निंग, अक्षय कुमार, राज कुंद्रा, शिल्पा शेट्टी, राहुल खन्ना और किशोर के साथ टोरंटो में एक बेहतरीन पार्टी एन्जॉय की। यह ट्वीट 9 मार्च साल 2014 का है।