आगामी 12 मई को मदर्स डे है। हर इंसान की जिंदगी में मां का योगदान बहुत बड़ा होता है। इसलिए मां शब्द को परिभाषित कर पाना मुश्किल है। गौरतलब है कि इस मदर्स डे अभिनेत्री करीना कपूर ने बड़ा संकल्प लिया है। उन्होंने बाल स्वास्थ्य देखभाल और टीकाकरण के बारे में जागरूकता फैला कर प्रत्येक नवजात के जीवन को बचाने का फैसला लिया है।
2 of 5
Kareena Kapoor Khan
- फोटो : social media
बता दें कि करीना बीते शुक्रवार को 'रेडियो4चाइल्ड अवॉर्ड 2019' के तीसरे संस्करण में मौजूद थीं। यह यूनीसेफ द्वारा की गई एक पहल है। यहां करीना ने कहा, 'इस मदर्स डे पर मैं हर एक बच्चे को जीवित रखने का संकल्प लेना चाहती हूं, प्रत्येक बच्चा, चाहे वह कहीं भी या किसी भी स्थिति में पैदा हुआ हो, उसे जीवित रहना चाहिए और यहीं से यूनीसेफ हैशटैग एवरीचाइल्डअलाइवकैम्पेन की शुरुआत होती है।
करीना यहां खुद को लेकर बहुत गर्व महसूस कर रही थीं। उन्होंने आगे कहा ' बहुत अच्छा लगता है जब इस तरह से देश के तमाम हिस्सों से रेडियो जॉकी द्वारा लोगों को शिक्षित करने, अभियान से जुड़ने और उनके संदेश को जरूरतमंदों तक पहुंचाने, लोगों को बच्चे के स्वास्थ्य और टीकाकरण की महत्ता को समझाने और खासकर उन औरतों को जो हाल ही में मां बनी हैं तक इन सारी बातों को पहुंचाने के लिए अथक परिश्रम किया गया।
4 of 5
बॉलीवुड
- फोटो : Amar Ujala
करीना रेडियो4चाइल्ड अवॉर्ड 2019 का हिस्सा बनकर बहुत खुश लग रही हैं। यहां नियमित टीकाकरण और बाल शोषण के खिलाफ लोगों तक संदेश पहुंचाने के लिए रेडियो जॉकी को सम्मानित भी किया गया था। यहां करीना ने अपने मातृत्व को लेकर भी निजी बातें बताईं। उन्होंने कहा 'जब मैंने तैमूर को जन्म दिया था तो शुरुआती दौर से बेटे के स्वास्थ्य को लेकर डॉक्टर्स से सलाह करती रही हूं, इसके लिए डॉक्टर्स ने मुझे टीकाकरण की एक लिस्ट भी दी थी।'
5 of 5
kareena kapoor khan
- फोटो : social media
अभिनेत्री ने अपनी बात को आगे जारी रखते हुए कहा, ' डॉक्टर द्वारा दी गई टीकाकरण लिस्ट को मैं लगातार फॉलो कर रही हूं, लेकिन इस बार मेरा दिल देश भर की उन तमाम माताओं तक पहुंचना चाहता था जिन्हें अपने बच्चों के लिए आवश्यक टीकाकरण की जानकारी नहीं है।' गौरतलब है कि इस अवार्ड समारोह में भारत में यूनीसेफ के 70 साल का भी जश्न मनाया गया।