बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार फिल्मों को अलावा बहुत कम अपनी बातों या फिर बयानों की वजह से चर्चा में रहते हैं। बीते दिनों उन्होंने टि्वंकल खन्ना के साथ अपनी शादी की 18वीं सालगिरह सेलिब्रेट की। उन्होंने साल 2001 में अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया की बेटी टि्वंकल खन्ना से शादी की थी। इस बीच अक्षय का सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
2 of 5
Akshay Kumar
- फोटो : social media
उनका यह वीडियो फिल्म मेकर करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण के सीजन 4 का है। इस शो में उन्होंने अपनी सास के बारे में बड़ी बात बोली है। करीब 3 मिनट 30 सेकेंड के इस वीडियो में करण जौहर उनसे कई सवाल पूछते हैं। यह सभी सवाल फिल्म इंडस्ट्री के करीब सभी सितारों के जुड़े हुए होते हैं, लेकिन इन सवालों में से अक्षय के एक जवाब से खुद करण जौहर भी हैरान हो जाते हैं।
3 of 5
akshay kumar
- फोटो : file photo
जी हां, करण जौहर जब अक्षय कुमार से पूछते हैं कि वह रात में बॉलीवुड की किस एक्ट्रेस से साथ रोमांटिक डेट पर जाना पसंद करेंगे..?? इस बात का जवाब देते हुए अक्षय उनसे कहते हैैं- 'मैं ऐसे डेट पर डिंपल कपाड़िया के साथ जाना पसंद करूंगा।' इसके साथ ही अक्षय ने अपनी को आगे बढ़ाते हुए यह भी कहा- 'मैं इसलिए उनके साथ डेट पर जाना चाहूंगा ताकि मैं पूरी रात उनकी बेटी यानी पत्नी टि्वंकल खन्ना के बारे में उनसे बात सकूं।'
4 of 5
akshay kumar twinkle khanna
- फोटो : file photo
अक्षय कुमार का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायल हो रहा है। इस सवाल के अलावा करण जौहर ने उनके और भी कई मजेदार सवाल पूछे। बता दें कि अक्षय कुमार और टि्वंकल खन्ना की शादी को 18 साल हो चुके हैं। बीते दिनों शादी की सालगिरह पर अक्षय कुमार ने मुंबई के एक रेस्टोरेंट में एक शानदार पार्टी रखी। उनकी इस पार्टी में बॉलीवुड के कई सितारे नजर आए।
5 of 5
akshay kumar
- फोटो : file photo
अक्षय और टि्वंकल की इस पार्टी में बॉबी देओल और अनु धवन सहित कई सितारे नजर आए। बात करें अक्षय कुमार की आने वाली फिल्मों की तो वह इस साल मंगल मिशन, हाउसफुल 4 और 'केसरी' लेकर आने वाले हैं। इन दिनों वह फिल्मों की शूटिंग में लगे हुए हैं।