पिछले दो सालों में अक्षय कुमार के खाते में हिट कम, फ्लॉप फिल्में ज्यादा रही हैं। ऐसे में साल 2025 क्या अक्षय कुमार के करियर के लिए एक बेहतर साल साबित होगा या नहीं, यह उनकी फिल्मों की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट की बताएगी। साल 2025 में अक्षय कौन सी फिल्मों में नजर आएंगे? जानिए।
2 of 6
फिल्म स्कॉय फोर्स
- फोटो : इंस्टाग्राम@maddockfilms
स्कॉय फोर्स
साल 2025 में अक्षय कुमार की फिल्म ‘स्कॉय फोर्स’ दर्शकों को देखने को मिलेगी। 24 जनवरी को यह फिल्म रिलीज हो रही है, 26 जनवरी की छुट्टी का फायदा भी फिल्म को मिल सकता है। साथ ही गणतंत्र दिवस के मौके पर देशभक्ति की कहानी वाली फिल्म दर्शक देखने आ ही सकते हैं। फिल्म को लेकर उत्सुकता भी देखी जा रही है, सोशल मीडिया में इसके ट्रेलर को लेकर काफी क्रेज देखा गया है।
ये खबर भी पढ़ें: Sky Force Trailer: 'हम भी घुसकर मार सकते हैं', दमदार डायलॉग के साथ रिलीज हुआ 'स्काई फोर्स' का ट्रेलर
3 of 6
अक्षय कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
सी शंकरन पर फिल्म
वकील और पॉलिटिशियन रहे सी. शंकरन पर आधारित एक फिल्म में भी अक्षय कुमार नजर आएंगे। इसमें उनके साथ एक्टर आर. माधवन भी होंगे। फिल्म को लेकर अभी अधिक जानकारी नहीं है, लेकिन सब्जेक्ट इंट्रेस्टिंग जरूर लग रहा है।
ये खबर भी पढ़ें: Sky Force Trailer: बड़े मियां छोटे मियां स्टाइल में दिखे अक्षय और वीर पहाड़िया, कुछ ही देर में आएगा फुल ट्रेलर
4 of 6
जॉली एलएलबी 3
- फोटो : इंस्टाग्राम-@akshaykumar
जॉली एलएलबी 3
‘जॉली एलएलबी’ सीरीज की फिल्मों का अपना अलग एक दर्शक वर्ग है। इस सीरीज की पहली फिल्म में अरशद वारसी नजर आए, दूसरे पार्ट में अक्षय कुमार थे। अब ‘जॉली एलएलबी 3’ में अक्षय कुमार और अरशद वारसी दोनों ही नजर आएंगे। इस तरह दर्शकों को कॉमेडी की डबल डोज फिल्म में मिल सकती है।
5 of 6
हाउसफुल 5 की स्टार कास्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम@nadiadwalagrandson
हाउसफुल 5
हाउसफुल सीरीज की फिल्मों का भी हिस्सा अक्षय कुमार लंबे समय से बने हुए हैं। साल 2025 में वह ‘हाउसफुल 5’ में नजर आएंगे, इसमें बॉलीवुड एक्टर्स की एक बड़ी स्टार कास्ट मौजूद है। हाल ही में इस फिल्म की शूटिंग खत्म हुई है। हाउसफुल सीरीज की फिल्मों में अक्षय की कॉमेडी दर्शकों को भाती है, इस साल भी हो सकता है कि वह दर्शकों को एंटरटेन कर पाएं।