फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Welcome 3: 'वेलकम 3' की स्टारकास्ट हुई और भी ज्यादा दिलचस्प, फिल्म में नजर आएंगी ये दो खूबसूरत हसीनाएं

Tue, 08 Aug 2023 04:33 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 08 Aug 2023 04:33 PM IST
विज्ञापन
Akshay Kumar Starrer Welcome 3 Jacqueline Fernandez Disha Patani Signed Film after Arshad Warsi Sanjay Dutt
वेलकम 3 की स्टारकास्ट - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षय कुमार की 'वेलकम 3' इन दिनों सुर्खियों में है। फिल्म को लेकर लगातार नए अपडेट सामने आ रहे हैं। हर गुजरते दिन के साथ इस फिल्म की स्टारकास्ट दिलचस्प होती जा रही है। अरशद वारसी और संजय दत्त के बाद इस फिल्म में दो नई अभिनेत्रियों की एंट्री हो गई है। फिल्म के कलाकारों के लेकर एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट ने बड़ा दावा किया है। 


Anshuman Jha Interview: फिल्म हिट या फ्लॉप होना अलग बात है, फिल्म बनाने का अनुभव खराब नहीं होना चाहिए

Akshay Kumar Starrer Welcome 3 Jacqueline Fernandez Disha Patani Signed Film after Arshad Warsi Sanjay Dutt
जैकलीन फर्नांडीज, दिशा पाटनी - फोटो : सोशल मीडिया

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक जैकलीन फर्नांडीज और दिशा पटानी को इस कॉमेडी एंटरटेनर में शामिल किया गया है। अक्षय कुमार इस फिल्म में अपनी भूमिका दोहराते हुए नजर आने वाले हैं। वहीं, संजय दत्त और अरशद वारसी ने 'वेलकम 3' में कथित तौर पर अनिल कपूर और नाना पाटेकर की जगह ली है।
 

Akshay Kumar Starrer Welcome 3 Jacqueline Fernandez Disha Patani Signed Film after Arshad Warsi Sanjay Dutt
अहमद खान - फोटो : सोशल मीडिया

इस फ्रेंचाइजी के पहले दो भागों का निर्देशन अनीस बज्मी ने किया था। वहीं, तीसरी फिल्म अहमद खान के निर्देशन में बनने जा रही है। निर्देशक को 'बागी 2' और 'बागी 3' जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म के मेकर्स जल्द ही इस पर एक आधिकारिक बयान जारी कर स्टारकास्ट के बारे में जानकारी देंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay Kumar Starrer Welcome 3 Jacqueline Fernandez Disha Patani Signed Film after Arshad Warsi Sanjay Dutt
अरशद वारसी, अक्षय कुमार, संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया

रिपोर्ट्स की मानें तो पिछले हफ्ते अक्षय कुमार, संजय दत्त, अरशद वारसी, दिशा पटानी, जैकलिन फर्नांडीज, फिरोज नाडियाडवाला और अहमद खान वेलकम 3 के फोटोशूट के लिए मिले थे। जानकारी के अनुसार फिल्म की घोषणा के साथ तस्वीर का यह तस्वीर भी जारी की जाएगी।

विज्ञापन
Akshay Kumar Starrer Welcome 3 Jacqueline Fernandez Disha Patani Signed Film after Arshad Warsi Sanjay Dutt
वेलकम बैक - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी 'वेलकम' 2007 में रिलीज हुई थी। इसमें फिरोज खान, अनिल कपूर, नाना पाटेकर, अक्षय कुमार, कैटरीना कैफ, परेश रावल और मल्लिका शेरावत ने अभिनय किया था। वहीं, सीक्वल 'वेलकम बैक' 2015 में रिलीज हुई थी, जिसमें अनिल कपूर, नाना पाटेकर, जॉन अब्राहम, श्रुति हासन, शाइनी आहूजा, अंकिता श्रीवास्तव, डिंपल कपाड़िया, परेश रावल और नसीरुद्दीन शाह ने अभिनय किया था। बॉक्स ऑफिस पर दोनों ही फिल्मों ने अच्छा कारोबार किया था। दर्शकों को फिल्म के दोनों भाग काफी पसंद आए थे। यही वजह है कि अब लोग इसके तीसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 
Ira Khan: आमिर खान और रीना दत्ता के तलाक पर इरा खान का सनसनीखेज खुलासा, हां, मेरे मानसिक स्वास्थ्य की वजह...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed