{"_id":"5a83e25e4f1c1b90268ba139","slug":"akshay-kumar-sonam-kapoor-and-radhika-apte-starrer-padman-box-office-collection-day-5","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"5 दिन में अक्षय की 'पैडमैन' ने तोड़े कई रिकॉर्ड, आने वाली फिल्मों के लिए बनी खतरा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
5 दिन में अक्षय की 'पैडमैन' ने तोड़े कई रिकॉर्ड, आने वाली फिल्मों के लिए बनी खतरा
Wed, 14 Feb 2018 05:17 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 14 Feb 2018 05:17 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
padman
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अपनी रिलीज के पांचवें दिन सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म 'पैडमैन' ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। दर्शक फिल्म को पसंद कर रहे हैं। 'पैडमैन' ने पहले दिन 10 करोड़ की कमाई की थी। वहीं दूसरे दिन फिल्म को 35 फीसदी की बढ़त मिली थी। शनिवार को फिल्म ने 13.68 करोड़ रुपए की कमाई की थी। रविवार को फिल्म को सबसे अच्छा रिसपॉन्स मिला और 'पैडमैन' ने 16 करोड़ की कमाई कर ली। सोमवार को भी पैडमैन ने कलेक्शन के कई नए रिकॉर्ड बनाए। अब मंगलवार के आंकड़े भी सामने आ गए हैं।
2 of 5
padman
रिलीज के पांचवें दिन पैडमैन ने 6.25 करोड़ की कमाई की। फिल्म का पांच दिन का कुल कलेक्शन इस तरह से 52 करोड़ के पार पहुंच चुका है। फिल्म को दर्शकों की ओर से पॉजिटिव रिस्पांस मिल रहा है। दर्शक फिल्म में अक्षय कुमार, सोनम कपूर और राधिका आप्टे के अभिनय की तारीफ कर रहे हैं। इस बात की जानकारी फिल्म एनालिस्ट रमेश बाला ने ट्वीट कर दी।
ट्रेड एक्सपर्ट ने इस बात की जानकारी पहले ही दे दी थी कि फिल्म की कमाई और रफ्तार पकड़ेगी। 'पैडमैन' संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' को कड़ी टक्कर दे रही है। 25 जनवरी को रिलीज हुई 'पद्मावत' ने डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर 239 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। बता दें, पैडमैन का ओवरसीस ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन 2.31 मिलियन डॉलर यानी 14.84 करोड़ रुपए रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
PadMan
भारत में 'पैडमैन' 2750 पर्दों पर और अन्य देशों में कुल 600 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। फिल्म को टोटल 3350 स्क्रीन्स मिले हैं। अभी आस-पास कोई अन्य बड़ी रिलीज नहीं है। इसका फायदा 'पैडमैन' को मिल सकता है। फिल्म पैडमैन के दूसरे हफ्ते में अच्छी कमाई कर सकती है।
विज्ञापन
5 of 5
PadMan
फिल्म में अक्षय के अलावा राधिका आप्टे और सोनम कपूर भी हैं। पैडमैन में राधिका अक्षय कुमार की पत्नी का किरदार निभा रही हैं। वहीं सोनम कपूर फिल्म में एक सोशल एक्टिविस्ट बनी हैं जो मुश्किल राह पर पैडमैन का साथ देती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।