{"_id":"5a841fa94f1c1bf17b8b72be","slug":"sunil-grover-tweet-hinting-at-kapil-sharma","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सुनील ग्रोवर ने कपिल शर्मा पर साधा निशाना, कहा- शब्द बोलने के लिए काफी नहीं होते","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सुनील ग्रोवर ने कपिल शर्मा पर साधा निशाना, कहा- शब्द बोलने के लिए काफी नहीं होते
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 14 Feb 2018 05:10 PM IST
विज्ञापन
kapil sharma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॉमेडियन कपिल शर्मा जल्द ही छोटे परदे पर वापसी करने वाले हैं अपने नए शो 'फैमिली विद कपिल शर्मा' को लेकर। हाल ही में प्रोमो की एक झलक भी देखने मिली है। इस बीच कपिल के पुराने दोस्त और कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने हाल में ट्वीट कर उनके और कपिल के बीच पुराने जख्मों को हरा कर दिया है।
kapil sharma
सुनील ग्रोवर ने हाल में अपने एक ट्वीट में लिखा- शब्द बहुत कम बयां कर पाते हैं। संचार का यह सबसे सस्ता माध्यम है। भावनाएं और जैसा कि कहा जाता है आपके द्वारा किए गए कार्य सब कुछ कह देते हैं। मैं यह शब्दों में कह रहा हूं, शायद मैं वह नहीं कह पा रहा हूं जो मैं कहना चाहता हूं।
Words are least expressive. It’s the last tool to the real communication.
— Sunil Grover (@WhoSunilGrover) February 13, 2018
Feelings, deeds and as they say actions reveal everything.
I am writing this in words, may be I can’t express what I want to say🙈
Kapil Sharma Sunil Grover
कपिल शर्मा पिछले साल सुनील ग्रोवर के साथ हुई कहा सुनी के बाद विवादों में आ गए थे। बताया जाता है कि ऑस्ट्रेलिया में शो करने के बाद भारत वापस लौटते समय विमान में उनका सुनील ग्रोवर और शो के कुछ साथियों से झगड़ा हो गया था और इसके बाद सुनील ग्रोवर और अली असगर उनके शो में कभी वापस लौट कर नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Kapil Sharma
अगर बात करें कपिल के नये शो की तो उनके पुराने शो से काफी अलग होगा। इस बार उनके साथ उनके को-स्टार चंदन प्रभाकर, कीकू शारदा और सुमोना चक्रवर्ती भी होंगे, जो फैमिली के साथ फन गेम्स और ऐक्टिविटीज करते दिखेंगे। उम्मीद की जा रही है कि यह शो इस साल मार्च तक आ जाएगा।