Happy New Year 2022: फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर हस्तियों ने अपने-अपने अंदाज में नये साल का स्वागत किया है। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार ने भी अपने अनोखे अंदाज में नये साल की नई सुबह का स्वागत किया। ्अक्षय कुमार ने अपने परिवार के साथ मालदीव में नया साल मनाया। उन्होंने गायत्री मंत्र का पाठ करके साल 2022 का स्वागत किया। इतना ही नहीं अक्षय कुमार ने नये साल पर सभी के बेहतर स्वास्थ्य की कामना भी की।
Happy New Year 2022: अक्षय कुमार ने मालदीव में मनाया नया साल, गायत्री मंत्र का जाप कर सभी के लिए प्रार्थना की
एक्टर अक्षय कुमार ने नये साल का स्वागत करते हुए गायत्री मंत्र का जाप किया और फैंस के लिए इसका वीडियो शेयर किया। गौरतलब है कि अभिनेता अक्षय कुमार फिलहाल अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना और बेटी नितारा के साथ मालदीव में हैं। उन्होंने पत्नी ट्विंकल खन्ना का बर्थडे भी मालदीव में ही सेलिब्रेट किया था।
अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, नया साल। मैं उठा और अपने पुराने दोस्त सूरज को बधाई दी और अपने 2022 की शुरुआत कोविड को छोड़कर सभी सकारात्मक चीजों के साथ की.. सभी के अच्छे स्वास्थ्य और खुशी के लिए प्रार्थना। नववर्ष की शुभकामना!
वीडियो में अभिनेता अक्षय कुमार समुद्र के किनारे अपनी कुटिया के बाहर खड़े होकर सूर्य की तरफ देखकर गायत्री मंत्र का पाठ कर रहे हैं।
उनकी पीठ कैमरे की तरफ है और वह हाथ जोड़कर गायत्री मंत्र का जाप करते हुए दिखाई दे रहे हैं। अक्षय कुमार के इस वीडियो को अब तक 9 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है और इस पर उनके फैंस जमकर टिप्पणियां कर रहे हैं। फैंस अक्षय कुमार को सपरिवार नये साल की शुभकामनाएं दे रहे हैं।