अक्षय कुमार के साले करण कपाड़िया जल्द बॉलीवुड में फिल्म ब्लैंक से लॉन्च होने जा रहे हैं। करण, डिंपल कपाड़िया की बहन सिंपल कपाड़िया के बेटे हैं। अक्षय कुमार खुद भी करण के प्रमोशन के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं। हाल ही में फिल्म का एक गाना रिलीज किया गया था जिसमें अक्षय कुमार, करण के साथ नजर आए थे।
बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे अक्षय कुमार के साले, फिल्म रिलीज से पहले फैंस से की ये गुजारिश
सोशल मीडिया पर अक्षय ने फिल्म ब्लैंक देखने की अपील की है। उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि 'मेरा नाम है अक्षय कुमार और मेरे कजन करण कपाड़िया की फिल्म रिलीज हो रही है 3 मई को। आप लोग जरूर जाकर देखिएगा। इसके अलावा उन्हें अपनी शुभकामनाएं दीजिए।'
अक्षय कुमार आगे फिल्म का नाम याद करने लगते हैं। वो बगल में किसी से पूछते हैं। अच्छा हां फिल्म का नाम हैं ब्लैंक। जरूर जाकर देखिएगा। बता दें कि फिल्म में सनी देओल एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभा रहे हैं। करण के साथ इसमें इशिता दत्ता की अहम भूमिका है।
A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar) on
फिल्म का प्रमोशन शुरू हो चुका है और इसके पहले पोस्टर ने ही सोशल मीडिया में सुर्खियां बटोर ली हैं। इसकी वजह है फिल्म ब्लैंक के पोस्टर का पूरी तरह ब्लैंक यानी खाली होना। पोस्टर पर किसी भी सितारे का फोटो नहीं है।
3 मई को रिलीज होने जा रही इस फिल्म का डायरेक्शन बेहजाद खंबाटा ने किया है। अजय देवगन के मैनेजर रहे कुमार मंगल की फिल्म वितरण कंपनी पैनोरोम स्टूडियोज ने इसे सिनेमाघरों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी ली है।