एक वक्त था जब अक्षय कुमार को अपनी गर्लफ्रेंड रही एक्ट्रेस रवीना टंडन की खूबियां तक नहीं दिखती थीं और अपने प्यार में पागल रवीना को उन्होंने छो़ड़ तक दिया था, लेकिन अब वो रवीना का गुणगान कर रहे हैं।
अक्षय कुमार को याद आया पुराना प्यार, आखिर क्या है माजरा ?
बता दें कि अक्षय और रवीना का तीन साल तक अफेयर रहा और दोनों की गुपचुप सगाई की खबरें भी आईं, लेकिन बाद में दोनों अलग हो गए और फिर कभी साथ काम नहीं किया।
अक्षय कुमार को याद आया पुराना प्यार, आखिर क्या है माजरा ?
लेकिन अब अचानक अक्षय ने रवीना के गुण गाने शुरु कर दिए हैं। हाल ही में अक्षय ने 'तू चीज बड़ी है मस्त मस्त' गाने का नया वर्जन लॉन्च किया और इस दौरान अक्षय को अचानक ही रवीना की याद आ गई।
उनके साथ बिताए पल, उनके साथ किए काम को याद करते हुए अक्षय ने कहा,'मेरे लिए ये लिए सम्मान की बात है कि रवीना जैसे उम्दा हीरोइन के साथ काम करने को मिला। उन्होंने और मैंने कई हिट फिल्मों में काम किया। कई हिट गाने भी हमने दिए। 'टिप टिप बरसा पानी' आज भी मेरा पसंदीदा गाना है।'
अक्षय कुमार को याद आया पुराना प्यार, आखिर क्या है माजरा ?
'तू चीज बड़ी है मस्त मस्त' का नया वर्जन अब्बास-मस्तान की आने वाली फिल्म 'मशीन' के लिए है। ये नया वर्जन अब्बास के बेटे मुस्तफा और एक्ट्रेस कियारा आडवाणी पर फिल्माया गया है।
बता दें कि अक्षय कुमार और रवीना एक-दूसरे के प्यार में बुरी तरह पागल थे, लेकिन फिल्म 'खिलाड़ियों का खिलाड़ी' के दौरान अक्षय रेखा के करीब आ गए और रेखा भी अक्षय को इंप्रैस करने के लिए नए नए हथकंडे अपनाती रहीं। तीन साल के अफेयर के बाद दोनों अलग हो गए।
अक्षय कुमार को याद आया पुराना प्यार, आखिर क्या है माजरा ?
खैर, अब अक्षय उन पुरानी यादों से बाहर आ गए हैं और उनके मन में रवीना के लेकर कोई भी कड़वाहट नहीं है। हर जगह वो रवीना की तारीफ ही करते नजर आ रहे हैं। लेकिन अब देखना ये होगा कि दोनों किसी फिल्म में साथ काम करेंगे या नहीं ?