{"_id":"5d52bb438ebc3e6c97362b84","slug":"akshay-kumar-picks-up-reporter-phone-and-answers-back-during-mission-mangal-promotion","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रिपोर्टर का फोन उठा अक्षय कुमार ने कहा, 'हैलो कृष्णा हम लोग प्रेस कॉन्फ्रेंस में हैं...'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रिपोर्टर का फोन उठा अक्षय कुमार ने कहा, 'हैलो कृष्णा हम लोग प्रेस कॉन्फ्रेंस में हैं...'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Tue, 13 Aug 2019 07:07 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अक्षय कुमार
- फोटो : instagram
Link Copied
अक्षय कुमार हाल ही में अपनी फिल्म 'मिशन मंगल' के प्रमोशन के दौरान नजर आए। इस दौरान उन्होंने अचानक एक रिपोर्टर का फोन उठा लिया, क्योंकि प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ही रिपोर्टर का फोन बज पड़ा। फोन किसी कृष्णा का था। अक्षय द्वारा उठाए गए इस फोन कॉल का वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है।
2 of 5
मिशन मंगल की स्टार कास्ट
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
अक्षय ने अपने चलते इंटरव्यू के दौरान रिपोर्टर का फोन उठा लिया और उस फोन पर बात भी की। अक्षय ने फोन उठाते हुए कहा- 'हैलो कृष्णा हम लोग प्रेस कॉन्फ्रेंस में हैं। मैं अक्षय कुमार बोल रहा हूं। थोड़ी देर में फोन करना।'
इस दौरान मिशन मंगल की पूरी टीम भी नजर आई। बता दें इस बार 15 अगस्त पर अक्षय कुमार की मिशन मंगल और जॉन अब्राहम की बाटला हाउस के बीच टक्कर हो रही है। पिछले साल 15 अगस्त पर रिलीज हुई जॉन अब्राहम की सत्यमेव जयते और अक्षय कुमार की फिल्म गोल्ड में भी कांटे का मुकाबला हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बाटला हाउस और मिशन मंगल का पोस्टर
- फोटो : सोशल मीडिया
दोनों फिल्मों की एडवांस बुकिंग खुलते ही अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस बार मुकाबला कांटे का होगा और दर्शकों का रुझान जॉन अब्राहम की एक्शन फिल्म की तरफ ज्यादा हो सकता है। अक्षय कुमार की फिल्म मिशन मंगल हाल के दिनों में उनकी सबसे कम बजट की फिल्म है। करीब 32 करोड़ रुपये की लागत से बनी इस फिल्म में अक्षय कुमार का रोल भी 30 मिनट के ही करीब बताया जा रहा है।
विज्ञापन
5 of 5
मिशन मंगल की स्टार कास्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
मिशन मंगल, भारत द्वारा अंतरिक्ष में भेजे गये पहले मंगलयान के मिशन की कहानी है। जगन शक्ति निर्देशित फिल्म में अक्षय के साथ विद्या बालन, सोनाक्षी सिन्हा, तापसी पन्नू, कीर्ति कुल्हरी और नित्या मेनन मुख्य किरदारों में हैं। नित्या दक्षिण भारतीय फिल्मों की कलाकार हैं और मिशन मंगल से बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।