बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार इन दिनों सामाजिक और देशभक्ति से प्रेरित फिल्मों में नजर आने लगे हैं। हॉलीडे, एयरलिफ्ट, पैडमैन , टॉयलेट और 2.0 के बाद वह इस तरह की फिल्में बना रहे हैं। एक बार फिर अक्षय कुमार अंतरिक्ष विषय पर आधारित फिल्म 'मिशन मंगल' कर रहे हैं। फिल्म में काफी हीरोइनें हैं। इनके बारे में अक्षय ने काफी चौंकाने वाली बात कही है।
2 of 5
akshay kumar
- फोटो : file photo
अपनी फिल्म 2.0 की सफलता को एन्जॉय कर रहे अभिनेता अक्षय कुमार ने 'मिशन मंगल' फिल्म में काम रहीं हीरोइनों के बारे में ऐसी बात कही है, जिसकी तारीफ हर जगह हो रही है। इस मामले को लेकर अक्षय से जब सवाल किया तो वह कहते हैं कि, मुझे ऐसी स्क्रिप्ट पर काम करने में अच्छा लगता है जिसमें महिलाओं को पुरुषों के आगे रखा जाता है।
अक्षय कहते हैं कि महिलाओं के इर्द-गिर्द घूमने वाली फिल्म करने पर मैं बिल्कुल भी शर्मिंदा नही होता हूं। गौरतलब है कि शूटिंग शुरू होने से पहले ही मिशन मंगल फिल्म विवादों में घिर गई है। दरअसल, मिशन मंगल की कहानी पर कॉपीराइट के उल्लंघन का आरोप लगा है। एक महिला डायरेक्टर राधा भारद्वाज मामले को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंचीं।
राधा भारद्वाज ने मांग की है कि फिल्म के निर्माण और प्रदर्शन पर रोक लगाई जाए। उन्होंने अपनी लिखी कहानी 2016 में प्रोड्यूसर अतुल कस्बेकर को दी थी। माना जा रहा है यह पहली ऐसी फिल्म होगी जो भारत के मार्स ऑर्बिटर मिशन यानी एमओएम पर आधारित है। इसे मंगलयान अभियान भी कहा जाता है।
राधा भारद्वाज के मुताबिक साल 2014 में उन्होंने ये कहानी लिखी थी। अक्षय कुमार के अलावा मिशन मंगल में मुख्य भूमिका विद्या बालन, सोनाक्षी सिन्हा, तापसी पन्नू, संजय कपूर, शरमन जोशी और कृति कुल्हारी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म के डायरेक्टर जगन शक्ति हैं। खबरों के मुताबिक इसी महीने से फिल्म की शूटिंग शुरू हो गयी है।