जब से अक्षय कुमार की फिल्म 'लक्ष्मी बॉम्ब' की घोषणा हुई है, तभी से उनके प्रशंसक इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म की रिलीज की तारीख तो पहले ही तय हो चुकी है। आखिरकार इसकी शूटिंग भी खत्म हो ही गई। फिल्म के निर्माताओं में से एक अभिनेता तुषार कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक फोटो के साथ पोस्ट लिखकर इस खबर की पुष्टि की है।
2 of 4
Radhe
- फोटो : social media
अभी कल ही की बात है जब खबर थी कि सलमान खान की आगामी फिल्म 'राधे- योर मोस्ट वांटेड भाई' की शूटिंग को 17 दिन के लिए और बढ़ा दिया गया है। पिछली फिल्म 'दबंग 3' के फ्लॉप होने की वजह से दबंग खान इस फिल्म को लेकर बहुत सचेत हैं। वह नहीं चाहते कि जल्दबाजी में कोई भी काम खराब हो और उसका खामियाजा फिर से बॉक्स ऑफिस पर भुगतना पड़े।
3 of 4
laxmmi bomb
- फोटो : social media
सलमान की 'राधे' और अक्षय की 'लक्ष्मी बॉम्ब' एक ही दिन बॉक्स ऑफिस पर टकराएंगी। इस बात को लेकर दोनों कलाकारों में थोड़ी तनातनी भी हो चुकी है, लेकिन कोई भी टस से मस नहीं हुआ। अंत में दोनों सुपरस्टार अपनी फिल्मों को एक साथ 22 मई को ईद पर ही सिनेमाघरों की शक्ल दिखाएंगे।
4 of 4
Laxmmi Bomb
- फोटो : amar ujala
फिल्म 'लक्ष्मी बॉम्ब' दक्षिण भारतीय सिनेमा की सुपरहिट हॉरर कॉमेडी फिल्म 'कंचना' की रीमेक है। इसका निर्देशन राघव लॉरेंस ही कर रहे हैं, जिन्होंने कंचना फ्रेंचाइजी की सभी फिल्मों में अभिनय और निर्देशन किया है। फिल्म 'लक्ष्मी बॉम्ब' का मुख्य आकर्षण खिलाड़ी कुमार ही हैं, लेकिन कियारा आडवाणी, शरद केलकर और अश्विनी कलसेकर भी अपना पूरा रंग दिखाएंगे। जब तुषार कपूर ने इंस्टाग्राम पर फोटो साझा करके शूटिंग खत्म होने की जानकारी दी, तो फोटो में कियारा आडवाणी नहीं थीं। जाहिर है कि वह अपनी एक और आने वाली फिल्म 'भूल भुलैया 2' की जयपुर में शूटिंग कर रही हैं।
बर्थडे पर अमर उजाला से साझा किया टाइगर ने अपना प्लान, बोले- 'बस झूमके नाचना-गाना चाहता हूं'