करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने एक साथ कई फिल्में की है। आखिरी बार यह दोनों स्टार 'कमबख्त इश्क' (Kambakkht Ishq) फिल्म में एक साथ नजर आए थे। इसके बाद साल 2015 में 'गब्बर इस बैक' में करीना नजर आई थीं लेकिन उनका केमियो था। वहीं अब यह जोड़ी एक साथ 10 साल बाद बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार है। फिल्म 'गुड न्यूज' की शूटिंग के दौरान दोनों को मड आइलैंड पर देखा गया। इन तस्वीरों में दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं।
2 of 5
Akshay Kumar and Kareena Kapoor Khan
- फोटो : twitter
तस्वीरों में दोनों कैजुअल लुक में नजर आए। करीना डेनिम शर्ट के साथ डेनिम जींस में दिखीं तो वहीं अक्षय काले रंग की टी-शर्ट में नजर आए। यह दोनों अपकमिंग फिल्म 'गुड न्यूज' (Good News) की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार और करीना कपूर के अलावा दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी लीड रोल में हैं।
3 of 5
Akshay Kumar and Kareena Kapoor Khan
- फोटो : twitter
फिल्म 'गुड न्यूज' की कहानी मैरिड कपल की है जो पहला बच्चा करने की कोशिश कर रहे हैं। तैमूर के जन्म के बाद से करीना की यह दूसरी फिल्म है। इससे पहले करीना कपूर खान 'वीरे दी वेडिंग' फिल्म में नजर आई थीं। इस फिल्म में करीना के अलावा सोनम कपूर और स्वरा भास्कर भी थीं। 'वीरे दी वेडिंग' फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पांस मिला था।
4 of 5
Akshay Kumar and Kareena Kapoor Khan
- फोटो : twitter
फिल्म को राज मेहता डायरेक्ट कर रहे हैं। लंबे समय बाद इस फिल्म में दर्शकों को अक्षय कुमार और करीना कपूर की जोड़ी सिल्वर स्क्रीन पर देखने को मिलेगी। इससे पहले दोनों दोनों एक्टर्स 'अजनबी', 'कमबख्त इश्क', 'टशन', 'बेवफा', 'तलाश' और 'ऐतराज' जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। इन सभी फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पांस मिला था।
5 of 5
Kesari
- फोटो : file photo
अक्षय कुमार की बात करें तो उनकी फिल्म 'केसरी' कुछ दिन पहले रिलीज हुई थी। केसरी में अक्षय के साथ परिणीति चोपड़ा भी हैं। यह फिल्म अब तक कुल 137.7 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। इस फिल्म को अक्षय की बेहतरीन फिल्मों में से एक बताया जा रहा है। फिलहाल यह देखना होगा कि फिल्म 150 करोड़ का आंकड़ा कब तक पार कर पाती है।