हाउसफुल फ्रेंचाइजी की चौथी फिल्म हाउसफुल 4 की कहानी लीक हो गई है। बताया जा रहा है कि ये फिल्म पुनर्जन्म पर आधारित है और इसमें अक्षय कुमार और बॉबी देओल के दो जन्म दिखाए जाएंगे।
इंटरवल के पहले फिल्म की कहानी 16वीं शताब्दी की रखी गई है जिसमें अक्षय कुमार उस सदी के राजा बने हैं और उनके अलग अलग लुक्स फिल्म में नजर आएंगे। बॉबी देओल को इसी राजा के दरबारी का किरदार मिला है।
फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी एक बाबा के रोल में दिखेंगे जो झाड़ फूंक में माहिर है। नवाज के किरदार से ही फिल्म हाउसफुल 4 की कहानी में ट्विस्ट आता है। पहली कतार के सितारों की दौड़ से करीब करीब बाहर हो चुके नवाजुद्दीन को इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं, उनके सुझाव पर फिल्म में एक खास गाना भी फिल्माने की तैयारियां मुंबई में चल रही हैं।
इस गाने के लिए एक विशाल सेट मुंबई फिल्म सिटी में तैयार होने वाला है। सूत्रों की मानें तो इस गाने में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सैकड़ों चेले चेलियां भी डांस करते नजर आएंगे। इतना ही नहीं खुद नवाज भी इस गाने में डांस करते दिखेंगे।
5 of 5
Nana Patekar, Sajid Khan
- फोटो : social media
बता दें कि मीटू कैपेंन के तहत साजिद खान और नाना पाटेकर पर लगे आरोपों के बाद दोनों को हाउसफुल 4 से बाहर निकाल दिया गया था। इतना ही नहीं अक्षय कुमार की हाउसफुल 4 में नाना पाटेकर की जगह बाहुबली स्टार राणा दग्गुबती को कास्ट किया गया है।